फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Operation of 56 trains including Shatabdi will be disrupted for 42 days, 14 trains including Jhansi-Kanpur

UP: 42 दिनों तक शताब्दी सहित 56 ट्रेनों का संचालन होगा बाधित, झांसी-कानपुर मेमू सहित 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Fri, 27 Feb 2026 07:19 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Feb 2026 07:19 PM IST
सार

लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर कानपुर पुल की मरम्मत के लिए 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान 56 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिनमें 14 निरस्त, 10 कानपुर तक सीमित और 32 बदले रूट से चलाई जाएंगी। शताब्दी और वंदे भारत सहित कई प्रमुख ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी। यात्रियों को असुविधा होगी।

विज्ञापन
UP: Operation of 56 trains including Shatabdi will be disrupted for 42 days, 14 trains including Jhansi-Kanpur
रेलवे कर रहा बदलाव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर स्थित कानपुर पुल पर मरम्मत के लिए 42 दिनों के लिए मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक 2 अप्रैल से 13 मई तक प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान 56 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें झांसी-लखनऊ मेमू सहित 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। लखनऊ आने-जाने वाली 10 ट्रेनें कानपुर से ही संचालित की जाएंगी। 32 ट्रेनें रास्ते में रोककर और बदले रूट से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 64701/02 झांसी-लखनऊ-झांसी मेमू, 54153/44 कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू, 64255 उतरेटिया-कानपुर मेमू, 54101/02 प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, 54325/26 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर, 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, 64203 लखनऊ-कानपुर मेमू, 64214 कानपुर-लखनऊ मेमू निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में लखनऊ आने वाली 10 ट्रेनें कानपुर तक ही आएंगी व जाएंगी। इसमें 12179/80 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगराफोर्ट इंटरसिटी, 12103/04 पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस, 22121/22 लखनऊ-एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस, 11109/10 झांसी-लखनऊ जंक्शन-झांसी इंटरसिटी शामिल हैं। वहीं, 54335/36 बालामऊ-कानपुर-बालामऊ पैसेंजर उन्नाव तक आएगी व यहीं से चलेंगी। 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 210 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन















 

कानपुर के रास्ते नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस, 22426 आनंदविहार-अयोध्या वंदे भारत, 02563/64 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल, 02569/70 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल, 19615 कविगुरु एक्सप्रेस, 20921 बांद्रा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें कानपुर नहीं आएंगी।

लखनऊ नहीं आएंगी ये ट्रेनें

13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस, 12876 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, 19053 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15270 जनसाधारण एक्सप्रेस, 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 15734 फरक्का एक्सप्रेस, 15744 फरक्का एक्सप्रेस, 11079 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 अंत्योदय एक्सप्रेस, 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, 12143 एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, 19201 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट लखनऊ के रास्ते नहीं संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed