फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Only CC roads will be built in populated areas, more roads will run, will get rid of water logging

यूपी : आबादी वाले हिस्सों में सिर्फ सीसी रोड बनेंगी, ज्यादा चलेंगी सड़कें, जलभराव से मिलेगा छुटकारा

Mon, 23 May 2022 11:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अजीत बिसारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अजीत बिसारिया Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 May 2022 11:18 AM IST
सार

आबादी वाले इलाकों में डामर (हॉटमिक्स) से बनाई गईं ग्रामीण व ओडीआर श्रेणी की सड़कें ज्यादा नहीं चल पाती हैं। घरों से निकला पानी सड़कों को जर्जर बना देता है। 

विज्ञापन
UP: Only CC roads will be built in populated areas, more roads will run, will get rid of water logging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब आबादी वाले इलाकों में सीसी रोड ही बनाएगा। ग्रामीण व  अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) श्रेणियों की सड़कों के लिए यह निर्णय किया गया है। इससे जहां सड़कें ज्यादा चलेंगी, वहीं जलभराव से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


 देखने में आया है कि आबादी वाले इलाकों में डामर (हॉटमिक्स) से बनाई गईं ग्रामीण व ओडीआर श्रेणी की सड़कें ज्यादा नहीं चल पाती हैं। घरों से निकला पानी सड़कों को जर्जर बना देता है। इसलिए शासन स्तर से फैसला किया गया है कि ग्रामीण मार्गों या ओडीआर के जितने हिस्से के एक या दोनों ओर आबादी है, वहां सीसी रोड ही बनाई जाए और जल निकासी के लिए नाले भी बनाए जाएंगे। सड़क का जो हिस्सा सीसी रोड से बचेगा, उस पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी, ताकि बारिश या सामान्य दिनों में कीचड़ की समस्याएं न रहे। 
विज्ञापन


खराब सड़कों की शिकायत पर सीसी रोड बनाने का फैसला 
सड़कें जल्द खराब होने के कई उदाहरण और शिकायतें सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने  आबादी वाले इलाकों में सीसी रोड ही बनवाने का फैसला किया है। लखनऊ के गोमतीनगर में खरगापुर मुख्य मार्ग का एक बड़ा हिस्सा पानी निकासी का समुचित इंतजाम न होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बरेली के ग्रामीण श्रेणी के सूदनपुर-धनैती खड़गपुर मार्ग के बड़े हिस्से पर वर्ष भर पानी भरा रहता है। यहां सड़क के दोनों ओर घनी आबादी है। इसी तरह की स्थिति गोंडा समेत कई जिलों में देखी जा रही है। प्रतापगढ़ के शिवगढ़ ब्लॉक में दुर्गागंज बाजार से नरहरपुर तक सड़क काफी खराब है। ये सभी मार्ग डामर (तारकोल व बजरी) से बनाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सीसी रोड की लागत जरूर ज्यादा होती है, मगर इनके नवीनीकरण की नौबत काफी देर से आती है। इसलिए दीर्घ अवधि में सीसी रोड पर डामर सड़कों के मुकाबले कम लागत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed