फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Online classes in council schools till the third wave is controlled

यूपी : तीसरी लहर के नियंत्रित होने तक परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन क्लास

Thu, 27 May 2021 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 May 2021 12:47 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा घातक होने की आशंकाओं के चलते बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन क्लास के विकल्प को ही जारी रखने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
UP: Online classes in council schools till the third wave is controlled
ऑनलाइन क्लास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर नियंत्रित होने तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के जरिये ही पढ़ाई कराने का विचार है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा घातक होने की आशंकाओं के चलते बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन क्लास के विकल्प को ही जारी रखने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से वैज्ञानिक और देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान कोरोना की तीसरी लहर जुलाई से सितंबर तक रहने और उसे बच्चों के लिए ज्यादा घातक होने की बात कर रहे हैं उसके मद्देनजर स्कूलों को खोलना जोखिम भरा हो सकता है। उनका कहना है कि हालांकि विभाग इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से भी परामर्श लेगा। उनके परामर्श के बाद मुख्यमंत्री से अनुमति ली जाएगी। लेकिन, उच्च स्तर पर कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रित होने के बाद ही स्कूलों को खोलने की सैद्धांतिक सहमति बनी है। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बताया कि ऑनलाइन क्लास ही जारी रहेगी। 
विज्ञापन


गृह और चिकित्सा विभाग की सहमति के बाद होंगी बोर्ड व यूनिवर्सिटी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के लिए गृह और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से भी सहमति ली जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी आवश्यक है। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को भी संबंधित स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम की तैनाती भी आवश्यक है ताकि किसी भी परीक्षार्थी, शिक्षक या कर्मचारी में लक्षण दिखने पर या उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए गृह और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से भी सहमति ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed