फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up nurses on strike, government seeks alternative

नर्सों की हड़ताल से हाहाकार, सरकार ने किया वैकल्पिक स्टाफ का बंदोबस्त

Sat, 03 Sep 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Sep 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
up nurses on strike, government seeks alternative
नर्से हड़ताल पर - फोटो : amar ujala

नर्सों की हड़ताल से मची हाहाकार पर सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। नर्सों की हड़ताल से मची हाहाकार पर सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है।  इसलिए संविदा पर काम करने वाली, प्राइवेट नर्स‌िंग कॉलेजों से और रिटायर हो चुकी 200 नर्सों को बुला लिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में संशोधन व ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी के सरकारी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में नर्सों की हड़ताल इलाज व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। ओटी पर तो ताला पड़ गया था। 
विज्ञापन


हड़ताल के चलते सौ से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के डॉक्टरों को तैनात कर व्यवस्था संभालने की कोशिश की फिर भी मरीजों को दवा लेने से जांच कराने तक के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संजय गांधी पीजीआई ने शनिवार से रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए थे। फिलहाल यहां नए मरीजों की भर्ती नहीं की जाएगी। नर्सो की हड़ताल के चलते संजय गांधी पीजीआई प्रशासन ने शनिवार से नए मरीजों के पंजीकरण बंद करने का फैसला लिया था।
 

सिर्फ गंभीर मरीजों को ही रखा जाएगा भर्ती

up nurses on strike, government seeks alternative
हड़ताल से मरीज रहे परेशान - फोटो : amar ujala

सभी विभागों के हेड के साथ हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में ये फैसला लिया गया था कि सिर्फ गंभीर मरीजों को ही भर्ती रखा जाएगा। 

ये हैं मांगें
-सातवें वेतन आयोग में नर्सिंग संवर्ग के वेतनमान, ग्रेड पे एवं भत्तों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
-सहायक नर्सिंग अधीक्षक व उप नर्सिंग अधीक्षक के पदनाम को सहायक नर्सिंग सिस्टर एवं उप नर्सिंग सिस्टर का पदनाम दिया गया है।

--इंडियन नर्सिंग काउंसिल में इस पदनाम को कोई जिक्र नहीं हैं, संघ को आपत्ति है।
--नर्सेज को विशेष एवं विशिष्ट क्षेत्र में कार्य करने पर मिलने वाले सभी भत्तों को भी समाप्त कर दिया गया है।
--नर्सों के नान प्रैक्टिस भत्ता, रात्रि ड्यूटी व रिस्क भत्ता सहित अन्य मांगों पर आयोग ने ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed