फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now you can see the live location of roadways buses through this app, it will also be used to determine th

यूपी: अब इस एप के जरिए देख सकेंगे रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन, ड्राइवरों की ड्यूटी लगाने में भी होगा इस्तेमाल

Sun, 04 Aug 2024 01:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Aug 2024 01:54 PM IST
सार

UP Roadways Bus App: रेलवे की तर्ज पर अब आप यूपी रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। 15 अगस्त से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Now you can see the live location of roadways buses through this app, it will also be used to determine th
यूपी रोडवेज में सफर में होगा आसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले समय में सुगमता की जा रही है। ड्राइवरों की ड्यूटी लगाने, टिकटिंग व बसों की लाइव लोकेशन जानने के लिए तीन एप की जगह अब सिर्फ एक एप सुगम का इस्तेमाल होगा। इससे यात्रियों और कर्मियों को खासी राहत मिलेगी। इस एप का शुभारंभ 15 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।

विज्ञापन


रेलवे की तर्ज पर सुगम एप से ही बसों की लोकेशन व टाइमटेबल आदि की जानकारी मिल सकेगी। इस एप को ऑल इन वन बनाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने दूसरे एप व सिस्टम को एकीकृत करने की योजना बनाई है। रास्ते में बस खराब होने पर ड्राइवर इस एप पर शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे। एप बनने से संविदा कर्मियों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लग सकेगी। इससे ड्यूटी लगाने में भेदभाव की शिकायतें भी रुकेंगी। साथ ही ड्यूटी लगाने में होने वाली कमीशनबाजी भी रुकेगी।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज में हैं 11,500 बसें और 32 हजार संविदाकर्मी
- रोडवेज के बेड़े में 11,500 बसें और 32 हजार संविदाकर्मी हैं
- 16 लाख से अधिक यात्री रोजाना बसों से करते हैं सफर
- फ्लीट में नई बसें जुड़ने के बाद 18 लाख रोजाना हो जाएंगे यात्री
- 120 इलेक्ट्रिक व एक हजार डीजल बसें महाकुंभ से पहले जुड़ेंगी

आसानी से होगी ट्रैकिंग 
वर्तमान में तीन एप चल रहे हैं। इन सभी को एकीकृत कर सुगम एप बनाया गया है। लोकेशन ट्रैकिंग, टिकटिंग, ड्यूटी अलॉटमेंट के सारे कार्य अब सुगम एप से होंगे।- अजीत कुमार सिंह, पीआरओ, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed