फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Not found in 40 districts of the state, not a single covid active case

यूपी : पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 11 नए मामले मिले, 66 जिलों में एक भी केस नहीं

Fri, 08 Oct 2021 01:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Oct 2021 01:04 PM IST
सार

विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 80 हजार 338 सैम्पल की टेस्टिंग में 66 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 11 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन
UP: Not found in 40 districts of the state, not a single covid active case
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश के 40 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 16 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 80 हजार 338 सैम्पल की टेस्टिंग में 66 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 11 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 145 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 887 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 27 लाख 93 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 8 करोड़ 96 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 60 फीसदी से ज्यादा है। 
विज्ञापन


02 करोड़ 31 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। 15 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मथुरा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed