फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Non stop roadways buses between 10 cities from Lucknow, operation of such buses as Charbagh, Alambagh, Kaiserbagh, Kamta base from today

यूपी : लखनऊ से 10 शहरों के बीच नॉन स्टाप रोडवेज बसें, चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, कमता अड्डे  से बसों  का संचालन आज से

Mon, 01 Nov 2021 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Nov 2021 08:46 PM IST
सार

बसों का संचालन होने से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी से लोगों को सफर करने में सहूलियत हासिल होगी।

विज्ञापन
UP: Non stop roadways buses between 10 cities from Lucknow, operation of such buses as Charbagh, Alambagh, Kaiserbagh, Kamta base from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) धनतेरस से लखनऊ के बस अड्डों से 262 नॉन स्टाप बसों का अतिरिक्त संचालन मंगलवार से करने जा रहा है। इनमें सबसे अधिक गोरखपुर रूट पर 54 और दिल्ली रूट पर 51 बसों का आवंटन किया गया है। इनमें साधारण एवं जनरथ एसी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन


बसों का संचालन होने से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी से लोगों को सफर करने में सहूलियत हासिल होगी। ये नॉन स्टाप बसें 11 नवंबर तक चलेंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि इन बसों का राजधानी के आलमबाग, कैसरबाग, कमता व चारबाग बस अड्डों से प्रत्येक एक घंटे पर संचालन होगा। ये बसें धनतेरस से यात्री इन बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन या बस स्टाप के टिकट काउंटर से करा सकते हैं। 
विज्ञापन


कर्मियों की लगी स्पेशल ड्यूटी 
परिवहन निगम ने नॉन स्टाप बसों का संचालन करने के लिए कर्मियों की बस अड्डों पर विशेष ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी बस अड्डे पर यात्रियों को उनके शहर की बसों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। बस में सीट क्षमता पूरी होने पर ये नॉन स्टाप चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आय बढ़ाने के लिए जुटे
उप्र. रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में कैसरबाग अड्डे पर कर्मियों, चालकों, परिचालकों की एक बैठक हुई, जिसमें परिवहन निगम के नए प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा के नेतृत्व में आय बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक का नियमित से लेकर संविदा कर्मियों की मांगों को पूरा कराने में सकारात्मक रुख है। इनमें से कुछ मांगे पूरी भी हो गई हैं।

रूट के हिसाब से ऐसे चलेंगी अतिरिक्त बसें
रूट    बस संख्या
गोरखपुर    54
दिल्ली    51
बहराइच    24
बलरामपुर-गोंडा    32
कानपुर    17
आजमगढ़    37
देहरादून    15
हरिद्वार    12
वाराणसी    10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed