फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Nomination process begins for Legislative Council elections, no nominations filed on first day; 15 forms t

यूपी: शुरू हुई विधान परिषद चुनाव की नामांकन प्रकिया, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन; लिए गए 15 फॉर्म

Tue, 29 Sep 2026 07:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Sep 2026 07:15 PM IST
सार

 UP vidhan parishad chunav: विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन
UP: Nomination process begins for Legislative Council elections, no nominations filed on first day; 15 forms t
यूपी में विधान परिषद चुनाव का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन मंडलायुक्त कार्यालय में 15 लोगों ने नामांकन पत्र लिया, लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है, आवश्यक कार्य से जाने वाले लोगों को तलाशी के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा है। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने नामांकन निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार पूरे समय अपने कक्ष में बैठे रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया छह अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


शिक्षक खंड में छह ने लिए पर्चे
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शाह आलम खान, मो. मेराज, सुनील कुमार राठौर, देवेंद्र कुमार सिंह और जग जीवन प्रसाद शुक्ल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। सुनील कुमार ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक खंड में नौ ने लिए नामांकन पत्र
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, अमित कुमार यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चे लिए। कांति सिंह ने समाजवादी पार्टी, चंद्रभान मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी और अवनीश कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed