फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No power cuts during festivals in the state, instructions issued for uninterrupted and safe supply in vill

यूपी: प्रदेश में त्योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती, गांव-शहर में निर्बाध और सुरक्षित आपूर्ति के निर्देश

Thu, 15 Oct 2026 09:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Oct 2026 09:49 PM IST
सार

Power cuts in UP: यूपी में आने वाले त्योहारों पर बिजली की कटौती नहीं होगी। आने वाले मुख्य त्योहारों पर गांव और शहर में लगातार आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं। 

 

विज्ञापन
UP: No power cuts during festivals in the state, instructions issued for uninterrupted and safe supply in vill
यूपी में नहीं होगी बिजली कटौती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी रहेगी। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने, उपकरणों के अनुरक्षण और आपूर्ति की निरंतर निगरानी के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रामलीला स्थलों, दशहरा मेलों, शोभायात्राओं और विसर्जन यात्राओं के मार्गों के आसपास ढीले अथवा झूलते बिजली तारों और झुके हुए विद्युत पोलों को चिन्हित कर समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की सुरक्षित घेराबंदी और विद्युत उपकरणों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। यूपीपीसीएल की टीमें फील्ड में बिजली उपकरणों, ट्रांसफार्मरों और विद्युत नेटवर्क की आवश्यक देखरेख में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न जनपदों में बिजलीकर्मी रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान भी तत्परता से अनुरक्षण कार्य कर रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका को कम किया जा सके। यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेशवासियों को दशहरा, दीपावली सहित सभी त्योहारों पर निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समय से आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा दिन-रात विद्युत आपूर्ति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed