फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The MLA sought an additional budget for the repair of damaged roads

Lucknow News: विधायक ने टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए मांगा अतिरिक्त बजट

Fri, 16 Oct 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The MLA sought an additional budget for the repair of damaged roads
विधाय डॉ राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने मरम्मत कार्यों की निगरानी के लिए विशेष कार्यबल गठित करने और अगले तीन महीने तक अभियान चलाने का सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनकी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत जरूरी है। बड़े विकास कार्यों के साथ आम नागरिकों की स्थानीय समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों, नगर निकायों, जिला पंचायतों और विकास प्राधिकरणों समेत संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने का सुझाव दिया। इसके तहत मरम्मत कार्यों की सूची, समय-सीमा और जिम्मेदार अधिकारियों का निर्धारण किया जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच और नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed