{"_id":"645fece5835476e9e700d4e6","slug":"up-nikay-chunav-2023-aap-accused-the-administration-of-rigging-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023 : आप ने प्रशासन पर लगाया चुनाव में धांधली कराने का आरोप, निर्वाचन अधिकारी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023 : आप ने प्रशासन पर लगाया चुनाव में धांधली कराने का आरोप, निर्वाचन अधिकारी से शिकायत
Sun, 14 May 2023 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 01:32 AM IST
सार
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत भी दी है जिसमें कहा गया है कि जिला प्रशासन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार से मिलकर निकाय चुनाव में जिला प्रशासन पर धांधली कराने का आरोप लगाया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत भी दी है जिसमें कहा गया है कि जिला प्रशासन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
सभाजीत ने आयुक्त को अवगत कराया कि बिजनौर की नगर पालिका स्योहारा में अध्यक्ष पद के आप उम्मीदवार की जीत के बाबजूद कई बार पुर्नमतगणना कराई गई और अधिकारी प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करते रहे। इसी तरह अलीगढ़ की नगर पंचायत बरौनी में भी अध्यक्ष पद के पार्टी उम्मीदवार के साथ भी प्रशासन ने गड़बड़ी की है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी, महेन्द्र सिंह समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन