फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: NIA raids 11 hideouts of Naxalites in Ballia

यूपी: बलिया में नक्सलियों के 11 ठिकानों पर एनआईए का छापा ,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित बरामद हुईं ये चीजें

Sat, 06 Apr 2024 08:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Apr 2024 08:20 PM IST
सार

 NIA Raids: एनआईए ने बलिया में नक्सलियों के 11 ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा। छापों के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड भी बरामद हुए हैं।

 

विज्ञापन
UP: NIA raids 11 hideouts of Naxalites in Ballia
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

 एनआईए ने बलिया में नक्सलियों के 11 ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा, जहां से तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। इसके अलावा बिहार के कैमूर जिले के एक ठिकाने को भी खंगाला गया है। एनआईए ने यह कार्रवाई बीते वर्ष यूपी एटीएस द्वारा बलिया में पकड़े गए पांच नक्सलियों पर दर्ज केस को टेकओवर करने के बाद की है।

विज्ञापन


एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक छापों के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड भी बरामद हुए हैं। बता दें कि एनआईए ने 10 नवंबर 2023 को इस केस को टेकओवर किया था, जिसकी जांच के बाद सीपीआई (माओवादी) संगठन के चार सदस्यों के खिलाफ बीते 9 फरवरी को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। एनआईए की जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में फिर से सक्रिय होने का प्रयास कर रहा है। सीपीआई (माओवादी) के नेता, कैडर और सहानुभूति रखने वाले/ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) इस क्षेत्र में संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


खतरनाक हथियार मिले थे
बता दें कि यूपी एटीएस ने बीते वर्ष 16 अगस्त को बलिया के बसंतपुर गांव से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। वे सभी एक झोपड़ी में संगठन की गोपनीय बैठक कर रहे थे। उनके कब्जे से नक्सल साहित्य, पर्चे, हस्तलिखित संदेश, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, एक नाइन एमएम पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद हुए। ये सभी हार्डकोर नक्सली थे। इनमें तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा भी शामिल थी, जो जंगलों में नक्सल ट्रेंनिग लेने के बाद बिहार में कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थी। इसके अलावा लल्लू राम उर्फ अरुन राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राममूरत तथा विनोद साहनी की गिरफ्तारी हुई थी। ये सभी बिहार के बड़े नक्सली कमांडरों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed