फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: With the help of government schools and colleges, youth will promote tourism, contribution of Rs 10,0

UP News : सरकारी स्कूलों-कॉलेजों के सहयोग से युवा पर्यटन को देंगे बढ़ावा, 10 हजार रुपये का मिलेगा सहयोग

Mon, 29 May 2023 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 May 2023 07:26 PM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नई पर्यटन नीति-2022 में युवाओं को पर्यटन से जोड़ने और उनके माध्यम से पर्यटन गतिविधियां चलाने की योजना है। इसमें इंटरमीडिएट स्कूलों, राजकीय डिग्री कालेज, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय स्कूल, श्रमिक स्कूल (अटल) तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय आदि को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
UP News: With the help of government schools and colleges, youth will promote tourism, contribution of Rs 10,0
पर्यटन - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों व कॉलेजों के सहयोग से पर्यटन विभाग युवा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इसके लिए हर स्कूल-कॉलेज में युवा पर्यटन क्लब का गठन किया जाएगा। साथ ही पर्यटन संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नई पर्यटन नीति-2022 में युवाओं को पर्यटन से जोड़ने और उनके माध्यम से पर्यटन गतिविधियां चलाने की योजना है। इसमें इंटरमीडिएट स्कूलों, राजकीय डिग्री कालेज, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय स्कूल, श्रमिक स्कूल (अटल) तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय आदि को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, भारत स्काउट्स एंड गाइड, युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दल आदि संस्थाओं का भी सहयोग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवा पर्यटन क्लबों के तहत बच्चों व युवाओं में शुरू से ही पर्यटन और संस्कृति की समझ विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस पहल से पर्यटन के माध्यम से युवाओं में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधिता की समझ भी विकसित की जाएगी। भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति उनको जागरूक किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed