फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Two IAS transferred in Uttar Pradesh.

IAS Transfer: यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, विनोद कुमार अलीगढ़ के नगर आयुक्त बने

Sat, 03 Aug 2024 05:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Aug 2024 05:40 PM IST
सार

यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईएएस विनोद कुमार नगर आयुक्त अलीगढ़ बने तो आईएएस अमित आसेरी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Two IAS transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 2018 बैच के आईएएस विनोद कुमार को नगर आयुक्त अलीगढ़ बनाया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


इसी तरह आईएएस अमित आसेरी को विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग नियुक्त किया गया है। वह अभी तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात थे। वह 2016 बैच के अफसर हैं।

नौ डिप्टी एसपी के हुए तबादले
इसके पहले डीजीपी मुख्यालय ने नौ डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। रेलवे, वाराणसी में तैनात श्यामजीत प्रमिला सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि बस्ती में तैनात कुंवर प्रभात सिंह को वाराणसी रेलवे भेजा गया है।
विज्ञापन


संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती भेजा गया है। आगरा एलआईयू में तैनात सत्यप्रकाश शर्मा को मैनपुरी भेजा गया है। प्रदीप कुमार को पीएसी, बरेली से बस्ती भेजा गया है। इसी तरह अनिल कुमार तृतीय को  अलीगढ पीएसी से गाजीपुर भेजा गया है। संजीव कुमार को शामली से बदायूं और श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या भेजा गया है।  एलआईयू, अलीगढ़ में तैनात प्रभात कुमार तिवारी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed