{"_id":"6514407102e2a649a0096c56","slug":"up-news-transfer-of-12-medical-officers-including-six-cmos-cmos-of-balrampur-ambedkar-nagar-changed-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह सीएमओ सहित 12 चिकित्साधिकारियों का तबादला, दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह सीएमओ सहित 12 चिकित्साधिकारियों का तबादला, दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदले गए
Wed, 27 Sep 2023 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Sep 2023 09:09 PM IST
सार
प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक स्तर के 12 चिकित्साधिकारियों का बुधवार को तबादला हो गया है। इसमें बरेली, बलरामपुर, बलिया, बांदा, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर के सीएमओ बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक स्तर के 12 चिकित्साधिकारियों का बुधवार को तबादला हो गया है। इसमें बरेली, बलरामपुर, बलिया, बांदा, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर के सीएमओ बदल दिए गए हैं ।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी सूची में मुरादाबाद के एसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को बरेली सीएमओ, हरदोई के एसीएमओ डॉ. राजकुमार को अंबेडकर नगर का सीएमओ, कानपुर देहात के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी को सिद्धार्थनगर का सीएमओ बनाया गया है। जबकि सिद्धार्थनगर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, बलरामपुर के सीएमओ डॉ. सुशील कुमार और संत कबीर नगर के सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह को संयुक्त निदेशक के रूप में स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह गोरखपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को बलरामपुर का सीएमओ बनाया गया है। कौशांबी के एसीएमओ डॉ. राम अनुज कन्नौजिया को संत कबीर नगर का सीएमओ, बस्ती के सीएमओ डॉ. रुद्र प्रसाद मिश्रा को टीबी सप्रू अस्पताल प्रयागराज में वरिष्ठ परामर्शदाता, बलिया सीएमओ डॉ. जयंत कुमार को संयुक्त निदेशक, देवीपाटन मंडल और बांदा के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय पति द्विेवेदी को बलिया का सीएमओ और टीबी सप्रू अस्पताल प्रयागराज के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रमाशंकर दुबे को बस्ती का सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन
दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदले
स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक स्तर के चार चिकित्साधिकारियों को तबादला कर दिया गया है। इसमें दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदल दिए गए हैं। इसमें संत कबीरनगर जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. महेश प्रसाद को बस्ती जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। इसी तरह संत कबीर नगर के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. भवनाथ पांडेय को वहीं पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। गोंडा महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शालू महेश को वहीं पर वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संत कबीर नगर के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. रक्षारानी चतुर्वेदी को सौंपी गई है।