फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The process of linking voter list with Aadhaar will start from August

UP News : अगस्त से शुरू होगी मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया

Thu, 28 Jul 2022 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Jul 2022 11:27 PM IST
सार

वहीं एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।

विज्ञापन
UP News: The process of linking voter list with Aadhaar will start from August
आधार कार्ड - फोटो : Amar ujala

विस्तार

प्रदेश में मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी। एक अगस्त से मतदाताओं से उनके आधार नंबर लेने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। वहीं एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शुक्ला ने बताया कि बीएलओ एक अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर लेंगे। मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी आधार नंबर फॉर्म-6बी में भर सकते हैं। इसके अलावा अपने पोलिंग बूथों पर जाकर आधार नंबर फॉर्म-6बी में भरकर जमा करा सकते हैं। आधार नंबर एकत्रित करने के लिए 7 व 21 अगस्त को पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। आधार नंबर नहीं देने पर उनका नाम मतदाता सूची हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed