फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Table top speed breakers will be installed on the roads of the state, CCTVs will be installed on serv

UP News : प्रदेश की सड़कों पर लगाए जाएंगे टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर, सर्विस लेन पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी

Fri, 08 Dec 2023 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

प्रदेश में 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान सड़क की देखभाल और सुरक्षा की जाएगी। मार्गों पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
UP News: Table top speed breakers will be installed on the roads of the state, CCTVs will be installed on serv
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटना का सबब बन रहे स्पीड ब्रेकर की जगह अब टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। नगरीय क्षेत्रों में ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और टैक्सी के पंजीकरण का सत्यापन भी किया जाएगा। शहरी मार्गों और हाइवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मार्गों पर दुर्घटनाओं को कम करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश में 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान सड़क की देखभाल और सुरक्षा की जाएगी। मार्गों पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। उस पर थर्मोप्लास्टिक पेंट्स, कैट-आई अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। मार्गों को गड्ढा मुक्त रखने के साथ ही क्षतिग्रस्त पटरियों एवं अवैध कट्स को सुधारा जाएगा। वहीं बार बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य जांच के बाद ही होगा लाइसेंस का नवीनीकरण
सड़क सुरक्षा के साथ-साथ इमरजेंसी केयर को बेहतर बनाया जाएगा। एनएचएआई के टोल प्लाजा पर स्थापित मेडिकल ऐड पोस्ट को उच्चीकृत किया जाएगा। राजस्व विभाग के आपदा मित्रों एवं पेट्रोल पंप ढाबा कार्मिको, वाहन मैकेनिक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कराया जाएगा। जबकि वाणिज्यिक चालकों के लिए हेल्थ कार्ड भी जारी किए जाएंगे। बिना स्वास्थ्य जांच के ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी की ओर से निर्देशित अभियोग रेड लाइट जंपिंग, ओवरस्पीडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, ओवरलोडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट, सीटबेल्ट, रांग साइड ड्राइविंग में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


अवैध ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा पर होगी कार्रवाई
स्कूली वाहनों की फिटनेस भी सुनिश्चित की जाएगी। निर्धारित आयु के बाद स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। नगरीय क्षेत्रों में ई-रिक्शा, ऑटोरिक्शा, टैक्सी के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा उनके मार्ग भी निर्धारित किए जाएंगे। अवैध ई-रिक्शा, ऑटोरिक्शा, टैक्सी स्टैंड की पहचान की जाएगी। प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए सड़कों से हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed