{"_id":"64b93f0bdb96b16bb8034e25","slug":"up-news-state-of-the-art-machines-will-be-installed-in-state-hospitals-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : प्रदेश के अस्पतालों में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें, दो माह में मशीनें स्थापित करने के दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : प्रदेश के अस्पतालों में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें, दो माह में मशीनें स्थापित करने के दिए गए निर्देश
Thu, 20 Jul 2023 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:35 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, जांच सहित अन्य सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी अस्पतालों में मशीनें दो माह के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जल्द ही अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो माह के अंदर इन सभी मशीनों को स्थापित करने का निर्देश दिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 शैया अस्पताल (छिबरामऊ) कन्नौज, कैंट बोर्ड अस्पताल (लखनऊ), मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली, अलीगढ़, अमरोहा., छिछोली (औरैया), बागपत, बलरामपुर, बांदा, चकिया (चंदौली), चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर जिला अस्पताल में पोर्टेबिल अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसी तरह सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कन्नौज., कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कैंट अस्पताल (लखनऊ), महोबा, मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर और शामली के जिला अस्पतालों में पोर्टेबिल डिजीटल रेडियोग्राफी मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, जांच सहित अन्य सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी अस्पतालों में मशीनें दो माह के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन