फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SP focuses on Brahman votes for bypoll in state.

UP News: यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा ने ब्राह्मणों पर फोकस बढ़ाया, ये है पूरी योजना

Mon, 05 Aug 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 12:31 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा कि 5 अगस्त को हरिशंकर तिवारी की जयंती पर चिल्लूपार गोरखपुर में उनकी प्रतिमा के स्थापना समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
UP News: SP focuses on Brahman votes for bypoll in state.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने पीडीए के साथ अब ब्राह्मणों में पैठ बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 अगस्त को गोरखपुर के चिल्लूपार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के स्थापना समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में कुछ समय बाद होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सपा ने इस रणनीति को लिटमस टेस्ट के तौर पर अपनाने का निर्णय लिया है। अगर यहां सफलता मिली तो 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस प्रयोग को बड़े पैमाने पर अमल में लाया जाएगा। यही वजह है कि अखिलेश यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक) नेता के बजाय माता प्रसाद पांडेय को बनाया। आने वाले समय में माता प्रसाद के कार्यक्रम सभी जिलों में ब्राह्मण समाज के बीच लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन


अखिलेश ने एक्स के माध्यम से कहा कि 5 अगस्त को हरिशंकर तिवारी की जयंती पर चिल्लूपार गोरखपुर में उनकी प्रतिमा के स्थापना समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। इसके लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व नियोजित कार्यक्रमों में व्यस्तता के बावजूद उनका इस कार्यक्रम में शामिल होने का पूरा प्रयास रहेगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जिलों में छोटे लोहिया की जयंती भी मनाएंगे
पार्टी ने पांच अगस्त को ही सभी जिलों में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पार्टी ने सभी जिला व शहर इकाइयों को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि जिला सपा कार्यालयों या किसी अन्य सभागारों में जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं विचारों पर चर्चा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed