{"_id":"66bf868bd369d046c00f4d21","slug":"up-news-shravasti-news-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106285-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू होकर माइनर में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू होकर माइनर में गिरी कार, चालक की मौत
Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पयागपुर से इकौना के मोहनीपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार बृहस्पतिवार को बेकाबू होकर मदारा चौकी के निकट नहर के माइनर में पलट गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे पहुंचे एसडीएम इकौना ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलाया। चालक को सीएचसी इकौना भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम रानी कुंडा निवासी पंडित यादव (28) कार चालक थे। वह बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम खजुरार निवासी दद्दू यादव की अल्टो कार चलाते थे। बृहस्पतिवार को पंडित यादव कार लेकर किसी काम से इकौना आ रहा था। जैसे ही वह इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर पयागपुर मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के ही ग्राम मदारा के मजरा मदारा चौकी के पास पहुंचे। तभी वह कार से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार अनियंत्रित होकर नहर के माईनर में पलट गई।
राहगीरों की सूचना पर एसडीएम इकौना ओमप्रकाश के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से कार का शीशा तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला गया, जिसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन में चालक अकेला था, जिसकी मौत हो गई है। संवाद