फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Selection of 229 doctors 'missing' from duty cancelled

UP News : ड्यूटी से 'गायब' 229 डॉक्टरों का चयन निरस्त, अब इन पदों पर दोबारा होगी भर्ती

Thu, 17 Nov 2022 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 01:21 AM IST
सार

अब इन पदों को रिक्त मानते हुए दोबारा अधियाचन भेजा जाएगा। इस संबंध में निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UP News: Selection of 229 doctors 'missing' from duty cancelled
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल आवंटित होने के बाद ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले 229 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है। अब इन पदों को रिक्त मानते हुए दोबारा अधियाचन भेजा जाएगा। इस संबंध में निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्ष 2020-21 के दौरान अलग-अलग चरण में एल-2 ग्रेड में करीब 1009 डॉक्टरों का चयन किया गया था। इन डॉक्टरों में कुछ ने काउंसिलिंग के बाद अस्पताल में तैनाती ले ली। वहीं कितने ही डॉक्टरों ने नियुक्ति पत्र लेने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। 
विज्ञापन


छह माह का वक्त बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्मिक शाखा ने डॉक्टरों का ब्योरा जुटाया। इस दौरान पता चला कि छह माह बीतने के बाद भी 229 डाक्टरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी। ऐसे में इनका नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया गया है। निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने संबंधित डॉक्टरों की सूची लोक सेवा आयोग के सचिव और संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने उठाया था मुद्दा
‘अमर उजाला’ ने 23 जून के अंक में सरकारी अस्पतालों से लापता हैं 30 फीसदी डॉक्टर शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय के कार्मिक विभाग ने मामले की पड़ताल कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed