फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SDM arrested in corruption, orders for dismissal of two doctors

UP News : भ्रष्टाचार में एसडीएम गिरफ्तार, दो डॉक्टरों की बर्खास्तगी के साथ चार स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज

Wed, 21 Dec 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Dec 2022 12:13 AM IST
सार

चंदौली पुलिस ने सोमवार को चंदौली के पूर्व ईओ राजेंद्र प्रसाद को बलिया जिले के रसड़ा नगर पालिका से गिरफ्तार किया। इसके बाद आवास आवंटन के समय नायब तहसीलदार रहे और वर्तमान में अंबेडकरनगर के भीटी के एसडीएम सुनील कुमार बरनवाल को उनके आवास से सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP News: SDM arrested in corruption, orders for dismissal of two doctors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मंगलवार को चंदौली के नौ साल पुराने आवास घोटाले में अंबेडकरनगर के एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गोंडा में कार्य में अनियमितता और मरीजों से वसूली की शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो डॉक्टरों समेत छह स्वास्थ्यकर्मियों की बर्खास्तगी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल चंदौली नगर पंचायत में 2011 में अधिकारियों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के साथ कर्मचारियों को 40 कांशीराम आवास आवंटित कर दिए थे। इस मामले में क्षेत्र के चंद्रमोहन सिंह ने 2013 में चंदौली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। इसके बाद हाईकोर्ट से चंदौली के एसपी को तलब कर मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन


इस मामले में चंदौली पुलिस ने सोमवार को चंदौली के पूर्व ईओ राजेंद्र प्रसाद को बलिया जिले के रसड़ा नगर पालिका से गिरफ्तार किया। इसके बाद आवास आवंटन के समय नायब तहसीलदार रहे और वर्तमान में अंबेडकरनगर के भीटी के एसडीएम सुनील कुमार बरनवाल को उनके आवास से सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों को मंगलवार की शाम चंदौली कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें वाराणसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला महिला चिकित्सालय गोंडा को लेकर कई तरह की शिकायतें शासन को मिल रही थीं। उप मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान भी यहां व्यापक तौर पर खामियां पाई गई थीं। इस पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिया थे, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। वहीं प्रसूताओं से वसूली की शिकायतें भी मिलती रहीं। इन शिकायतों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को दो डॉक्टरों सहित छह स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त का आदेश दिया है। इसी तरह सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह, एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। उधर, इसी तरह की शिकायत पर एमएमजी जिला अस्पताल गाजियाबाद के भी एक डॉक्टर को  उप मुख्यमंत्री ने निलंबित करने का आदेश दिया गया है। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना है कि मामले में विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed