लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Reservation list released for body elections in total 48 districts including Lucknow

UP News : आठ निगमों समेत 48 जिलों में निकायों का वार्ड आरक्षण तय, सात दिनों में मांगी गई आपत्तियां

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Dec 2022 12:43 AM IST
सार

नगर निगम अधिनियम में दी गई व्यवस्था के मुताबिक सबसे पहले अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षण होता है। इसके बाद क्रमश: एससी पुरुष, ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, महिला और अंत में सीट को अनारक्षित रखा जाता है।

नगरीय निकाय चुनाव
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकायों के चुनाव में आरक्षण को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए बृहस्पतिवार को वार्डों का अनंतिम आरक्षण निर्धारित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। नगर विकास विभाग की ओर से फिलहाल 48 जिलों के निकायों के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।


 
इस अधिसूचना में लखनऊ समेत कुल आठ नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 40 जिलों के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत शामिल हैं। अधिसूचना पर 7 दिनों में आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं। इनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। शेष जिलों की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी की जाएगी। फिलहाल सिर्फ वार्डों के आरक्षण की ही अधिसूचना जारी की गई है। नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चेयरमैन की सीटों का आरक्षण बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि उप्र. नगर पालिका अधिनियम और नगर निगम अधिनियम-1959 में दी गई व्यवस्था के आधार पर वार्डों का आरक्षण किया गया है। अनंतिम अधिसूचना में अभी सिर्फ वार्डों का ही आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर तय किया गया है। इसलिए तमाम वार्डों का आरक्षण बदल गया है।


इन निगमों के वार्ड आरक्षित
लखनऊ, अयोध्या, गाजियाबाद, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और फिरोजाबाद

इन 40 जिलों के नगर निकायों में भी आरक्षण तय
बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर, श्रावस्ती, संत कबीरनगर, चंदौली, अमरोहा, उन्नाव, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, गोंडा, गौतमबुद्धनगर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, बांदा, बागपत, बदायूं, सोनभद्र, हमीरपुर, हाथरस, हापुड़, भदोही, महराजगंज, महोबा, संभल व सिद्धार्थनगर।

इस तरह आरक्षण की व्यवस्था
नगर निगम अधिनियम में दी गई व्यवस्था के मुताबिक सबसे पहले अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षण होता है। इसके बाद क्रमश: एससी पुरुष, ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, महिला और अंत में सीट को अनारक्षित रखा जाता है।






नगर निगम लखनऊ आरक्षण सूची

अनारक्षित-लाल बहादुर शास्त्री प्रथम, मालवीय नगर, ऐशबाग, राम मोहन राय, खरिका प्रथम, लालकुआं, हजरतगंज रामतीर्थ, हिंद नगर, केसरी खेड़ा, गोमतीनगर, कन्हैया माधवपुर द्वितीय, न्यू हैदरगंज द्वितीय, महाकवि जयशंकर प्रसाद, चिनहट प्रथम, इस्माईलगंज प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई, विद्यावती द्वितीय, मोती लाल नेहरू चंद्र भानु गुप्त नगर, काल्विन कॉलेज निशातगंज, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड, अयोध्यादास द्वितीय, चित्रगुप्त नगर, चिनहट द्वितीय, लाला लाजपत राय, बाबू जगजीवन राम, जे.सी. बोस, पेपरमिल कालोनी, शंकरपुरवा तृतीय, राजीव गांधी प्रथम, मैथिलीशरण गुप्त, लेबर कालोनी, मल्लाहीटोला द्वितीय, त्रिवेणीनगर, कदम रसूल, मल्लाहीटोला प्रथम, लोहिया नगर, गोलागंज, बशीरतगंज गनेशगंज, शीतलादेवी, राजेंद्र नगर, लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय, यदुनाथ सान्याल नजरबाग, राजीव गांधी द्वितीय, मौ. कल्बे आबिद, यहियागंज नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कश्मीरी मोहल्ला, चौक बाजार कालीजी, राजा बाजार, अलीगंज, अयोध्यादास प्रथम।

महिला - राजा बिजली पासी प्रथम, खरिका द्वितीय, जानकीपुरम प्रथम, आलमनगर, इंदिरा प्रियदर्शनी, रामजी लाल सरदार पटेल नगर, शंकरपुर द्वितीय, इस्माइलगंज द्वितीय, फैजुल्लागंज द्वितीय, गुरु गोविंद सिंह, फैजुल्लागंज प्रथम, गीतापल्ली, विद्यावती तृतीय, रफी अहमद किदवई, विद्यावती प्रथम, फैजुल्लागंज तृतीय, राजाजी पुरम, इंदिरानगर, न्यू हैदरगंज प्रथम, विवेकानंदपुरी, शंकरपुरवा प्रथम, हुसैनाबाद, दौलतगंज, गढ़ी पीर खां, भवानीगंज।

पिछड़ा वर्ग - शारदा नगर द्वितीय, इब्राहिमपुर द्वितीय, इब्राहिमपुर प्रथम, न्यू हैदरगंज तृतीय, सआदतगंज, डालीगंज निरालानगर, कन्हैया माधवपुर प्रथम, महानगर, बाबू बनारसी दास, मनकामेश्वर मंदिर, भारतेंदु हरिश्चंद्र, मौलवीगंज, आचार्य नरेंद्रदेव, मशकगंज-वजीरगंज।

अनुसूचित जाति महिला - श्रद्घेय अटल बिहारी वाजपेई, मा. लालजी टंडन, अंबेडकर नगर, मा. कल्याण सिंह, शहीद भगत सिंह द्वतीय।

पिछड़ा वर्ग महिला - राजा बिजली पासी द्वितीय, सरोजनी नगर प्रथम, शहीद भगत सिंह प्रथम, बालागंज प्रथम, कुंवर ज्योति प्रसाद, जानकीपुरम द्वितीय, अंबरगंज।

अनुसूचित जाति - खरगापुर सरसवां, भरवारा मल्हौर, फैजुल्लागंज चतुर्थ, विक्रमादित्य महात्मा गांधी, सरोजनी नगर द्वितीय, शारदा नगर प्रथम, जानकीपुरम तृतीय, गुरुनानकनगर, बाबू कुंज बिहारी ओम नगर।










सुल्तानपुर : पांच नगर निकायों में 11 वार्ड अनुसूचित जाति व एससी महिला के लिए आरक्षित

नगर निकाय के संभावित चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को देर शाम शासन ने नगर पालिका व चारों नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। पांचों नगर निकायों में 11 वार्ड अनुसूचित जाति व एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। जारी सूची पर एक सप्ताह तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन की ओर से अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।

शासन ने नगर निकाय के प्रस्तावित आरक्षण की सूची बृहस्पतिवार को देर शाम जारी कर दी। आरक्षण की शासन से जारी सूची में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। पिछले दिनों जिले से भेजी गई प्रस्तावित आरक्षण सूची पर ही शासन ने अपनी मुहर लगा दी। जारी अनंतिम वार्ड आरक्षण सूची में नगर पालिका के 25 वार्ड, नगर पंचायत लंभुआ के 15 वार्ड, नगर पंचायत कोइरीपुर के 10, नगर पंचायत कादीपुर के 10 व नगर पंचायत दोस्तपुर के 11 वार्डों का आरक्षण जनसंख्या के हिसाब से तय किया गया है। पांचों नगर निकायों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति महिला के लिए 11 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग महिला को मिलाकर 16 वार्ड आरक्षित किए गए हैैं। सामान्य में 14 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए हैैं। पांचों निकायों के शेष वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।  

नगर पालिका आरक्षण
अनुसूचित जाति- डिहवा, एससी महिला- घोसियाना
पिछड़ा वर्ग- पल्टन बाजार, आदर्शनगर, नवीपुर, ठठेरी बाजार, पिछड़ा वर्ग महिला- पुरानी बाजार व गभड़िया।
महिला- करौंदिया, लाला का पुरवा, घासीगंज, शाहगंज, शास्त्रीनगर व निराला नगर।
सामान्य- नरायनपुर, लालडिग्गी, विवेकनगर, सिविल लाइन, दरियापुर, राइन नगर, पयागीपुर, बढ़ैयावीर, सीताकुंड, जमालगेट और खैराबाद।

नगर पंचायत- कोइरीपुर
अनुसूचित जाति महिला- हनुमाननगर।
पिछड़ा वर्ग महिला- जवाहर नगर, पिछड़ा वर्ग-गांधीनगर।
महिला- हजरतगंज और विवेकनगर।
अनारक्षित- पंतनगर, आर्यनगर, रामनगर, कंचननगर और शास्त्रीनगर।

नगर पंचायत दोस्तपुर
अनुसूचित जाति- बभनैयापूरब, कजियाना दक्षिणी, एससी महिला- नई बाजार बढ़ौली उत्तरी तथा देवापुर।
पिछड़ा वर्ग- बभनैया पश्चिम, पिछड़ा वर्ग महिला- सांई की तकिया।
महिला- छावनी, फिरोजपुर कलां।
अनारक्षित- कजियाना उत्तरी, बहबल टोला पश्चिमी, फिरोजपुर खुर्द, बहबल टोला पूर्वी।

नगर पंचायत कादीपुर
अनुसूचित जाति- निरालानगर, एससी महिला- राजेंद्र नगर।
पिछड़ा वर्ग- विवेकानंद नगर, पिछड़ा वर्ग महिला- जवाहरनगर।
महिला- तुलसी नगर, अनिरुद्धनगर।
अनारक्षित- गांधीनगर, पटेल नगर, राणा नगर, शास्त्रीनगर।

नगर पंचायत-लंभुआ
अनुसूचित जाति- विवेक नगर, हनुमाननगर, एससी महिला- शिवनगर।
पिछड़ा वर्ग- राणानगर, कृष्णानगर, पिछड़ा वर्ग महिला- आदर्शनगर, कलाम नगर। महिला- अटल नगर, सर्वोदयनगर।
अनारक्षित- तुलसी नगर, विकास नगर, विवेेकानंद नगर, गांधीनगर, रामनगर, केशव नगर।

जारी हुई अनंतिम सूची
शासन की ओर से नगर निकाय के वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके निस्तारण के बाद शासन की ओर से वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।- रवीश गुप्ता, जिला मजिस्ट्रेट।

रायबरेली : नगर निकायों की 58.33 फीसदी सीटें आरक्षित

एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरुवार देर शाम जारी कर दी गई। वार्डों के 58.33 प्रतिशत पद आरक्षित कर दिए गए हैं। 144 वार्डों में 60 वार्ड ही अनारक्षित हैं। 84 वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ी जाति, पिछड़ी जाति महिला और अन्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में 21 आरक्षित और 13 अनारक्षित घोषित किए गए हैं। नगर पंचायत डलमऊ में 10 में पांच-पांच वार्ड आरक्षित व अनारक्षित हैं। नसीराबाद के सात वार्ड अनारक्षित व आठ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। बछरावां में चार अनारक्षित व सात आरक्षित, परशदेपुर में चार अनारक्षित व छह आरक्षित, शिवगढ़ में चार अनारक्षित व 10 आरक्षित, ऊंचाहार में पांच आरक्षित व पांच अनारक्षित, लालगंज में सात अनारक्षित व आठ आरक्षित, महराजगंज में चार अनारक्षित व छह आरक्षित और सलोन में सात अनारक्षित व आठ आरक्षित घोषित किए गए हैं। वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है।

नगर पालिका परिषद रायबरेली
अनुसूचित जाति: चक अहमदपुर नजूल, गुरुनानक नगर, आईटीआई कर्मचारी कॉलोनी। अनुसूचित जाति महिला : चतुर्भुजपुर, फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक। पिछड़ा वर्ग : देवानंदपुर, राजकीय कर्मचारी कालोनी, अमरेशपुरी कॉलोनी, स्वराज नगर, इंदिरा नगर, अमर नगर। पिछड़ा वर्ग महिला: छोटी बाजार, सैयद राजन, खसपरी। महिला : किसुनपुर राय, बरवारीपुर, घोसियाना, रतापुर, नेहरू नगर, खालीसहाट, अंदरून किला। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत डलमऊ
अनुसूचित जाति महिला : टिकैतगंज। पिछड़ा वर्ग : शेखवाड़ा। पिछड़ा वर्ग महिला : चौहट्टा। महिला : कृष्णा नगर, आदर्श नगर। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत नसीराबाद
अनुसूचित जाति: सोनी नगर। अनुसूचित जाति महिला : पुरानी कोठी। पिछड़ा वर्ग : पटेल नगर, अहमद नगर। पिछड़ा वर्ग महिला:  मिल्कियाना, लाला की बाजार। महिला: डेला, सर्वधर्म नगर। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत बछरावां
अनुसूचित जाति : स्टेशन रोड, दुर्गनटोला-बंडनटोला। अनुसूचित जाति महिला : सत्य नरायण टोला-उत्तर चमरिया। पिछड़ा वर्ग : कुटी मोहल्ला, नहर कॉलोनी।  पिछड़ा वर्ग महिला: उत्तर दरवाजा। महिला : दक्षिण चमरहिया, दक्षिण बाजार। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत परशदेपुर
अनुसूचित जाति : जुमा मस्जिद। अनुसूचित जाति महिला: गढ़ी। पिछड़ा वर्ग: महाबीरन। पिछड़ा वर्ग महिला : रामसागर।   महिला : कटरा बाजार, जिल्ला बाजार। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत शिवगढ़
अनुसूचित जाति : पिपरी, शिवली, निधानखेड़ा। अनुसूचित जाति महिला : दामोदर खेड़ा, अजीतखेड़ा। पिछड़ा वर्ग : भवानीगढ़, सरायं छत्रधारी। पिछड़ा वर्ग महिला : कुम्हरावां । महिला : ढेकवा, अंबेडकर नगर। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत ऊंचाहार
पिछड़ा वर्ग : मजहरगंज। पिछड़ा वर्ग महिला : खरौवा कुआं। महिला : सरायं, बस स्टेशन, भितरीगांव। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत लालगंज
अनुसूचित जाति : महेशखेड़ा। अनुसूचित जाति महिला : चमनगंज।  पिछड़ा वर्ग : श्रीनगर, नई बाजार। पिछड़ा वर्ग महिला : कृष्णनगर, पूरे बाबा। महिला : दोमाही, पान दरीबा। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत महराजगंज
अनुसूचित जाति : आर्य नगर। अनुसूचित जाति महिला : आजाद नगर।  पिछड़ा वर्ग : जाकिर हुसैन नगर। पिछड़ा वर्ग महिला : पैगंबर नगर। महिला : गांधी नगर, शांति नगर। शेष वार्ड अनारक्षित।

नगर पंचायत सलोन
अनुसूचित जाति : औना सदरा। अनुसूचित जाति महिला : पूरे बाबा। पिछड़ा वर्ग : पूरे शिवदीन, मियां शाह का फाटक। पिछड़ा वर्ग महिला : नई बाजार, गोरही।  महिला : नयागंज, कच्ची मस्जिद। शेष वार्ड अनारक्षित।

बाराबंकी : जारी हुई वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची

निकाय चुनाव के तहत बृहस्पतिवार रात शासन ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। जारी सूची पर एक सप्ताह तक आपत्तियां ली जाएगी, इसके निस्तारण के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर नगर निकाय वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद शासन की ओर से वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

नगर पालिका नवाबगंज आरक्षण
अनुसूचित जाति- आनंद विहार, लक्ष्मणपुरी, अनुसूचित जाति महिला- बड़ेल।
पिछड़ा वर्ग- विकास भवन, जलालपुर, पीरबटावन पूर्वी, कटरा बारादरी पिछड़ा वर्ग महिला- बनवा पल्हरी, मकदूमपुर, पीरबटावन पश्चिमी।
महिला- तहसील कॉलोनी, बढ़ियन टोला, दशहरा बाग, सत्यप्रेमी नगर, आजाद नगर, भीतरी पीरबटावन।
अनारक्षित - गांधीनगर, कोठी डीह, वाल्मीकि नगर पुलिस लाइन, कानूनगोयान, लखपेड़ाबाग, आलापुर, बेगमगंज लाजपत नगर, दुर्गापुरी,सरावगी, गुलरिया गार्दा, नेहरू नगर रसूलपुर, कैलाश आश्रम।

नगर पंचायत टिकैतनगर
अनुसूचित जाति- नूरवाफ पश्चिमी, अनुसूचित जाति महिला- धधवारा पूर्वी।
पिछड़ा वर्ग- नूरवाफ दक्षिणी पिछड़ा वर्ग महिला- राय साहब महिला- नूरवाफ पूर्वी, सरावगी पूर्वी।
अनारक्षित- सरावगी पश्चिम, नूरवाफ उत्तरी, धधवारा उत्तरी, राय साहब पूर्वी।

नगर पंचायत सिद्धौर
अनुसूचित जाति- डोमन गढ़हा, पश्चिमी कटरा अनुसूचित जाति महिला- मालवीय नगर।
पिछड़ा वर्ग- लंबौआ पिछड़ा वर्ग महिला- पूरे मक्का। 
महिला- उत्तरी अंसारी, अमहट। 
अनारक्षित- दक्षिणी अंसारी, सिद्धेश्वर, शेखन टोला, हटिया।

नगर पंचायत जैदपुर
अनुसूचित जाति महिला- महमूदपुर।
पिछड़ा वर्ग- अहिरान, छेदा कटरा पिछड़ा वर्ग महिला- मुक्खिन, वसीनगर।
महिला- मौलवी कटरा, चिकना महल,चैहट्टा।
अनारक्षित- नयापुरा, अली अकबर कटरा, गढ़ी कदीम, मुतफर्रिक आबादी, छोटी बाजार, रईस कटरा, बड़ापुरा, शाह कटरा, मेहंदी कटरा।

नगर पंचायत सतरिख
अनुसूचित जाति महिला- गढ़ी द्वितीय।
पिछड़ा वर्ग- पूरे भग्गन पिछड़ा वर्ग महिला- भारागंज।
महिला- पतहिया, चौधराना।
अनारक्षित- कायस्थाना प्रथम, मलकाना, गढ़ी प्रथम, कायस्थाना द्वितीय, बाजार, कजियाना।

नगर पंचायत रामनगर
अनुसूचित जाति- धमेड़ी चतुर्थ, अनुसूचित जाति महिला- लखरौरा द्वितीय।
पिछड़ा वर्ग- रानी तृतीय, कादिराबाद प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला- रामनगर तृतीय।
महिला- रानी द्वितीय, रानी प्रथम, धमेड़ी प्रथम।
अनारक्षित- लखरौरा प्रथम कादीराबाद द्वितीय धमेड़ी तृतीय, रामनगर प्रथम, धमेड़ी द्वितीय, रामनगर द्वितीय।

गोंडा : वार्ड आरक्षण में बड़े फेरबदल, सूची जारी होने से सियासी पारा गर्म 

निकाय चुनाव में जिले के 10 निकायों के आरक्षण की सूची बृहस्पतिवार को देर रात शासन ने जारी कर दी है। वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर एक सप्ताह तक आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन से अंतिम आरक्षण सूची जाती की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त ने बताया कि आरक्षण सूची जारी हुई है। आपत्तियों का निस्तारण करके शासन को भेजा जाएगा। शासन ने नगर निकाय के प्रस्तावित आरक्षण की सूची बृहस्पतिवार को देर रात जारी कर दी। 

गोंडा नगर पालिका के आरक्षण की स्थिति
अनुसूचित जाति महिला के लिए पटेल नगर पश्चिमी, अनुसूचित जाति के लिए महारानीगंज, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए बडगांव, मोहल्ला राजा, राजेंद्र नगर। 
पिछड़ा वर्ग के लिए अहिरान, सुभाषनगर, रानीबाजार, इमामबाड़ा, महिला पंतनगर, मकार्थीगंज, सिविल लाइन प्रथम, द्वितीय, मेवातियान, अनारक्षित सिविल लाइन तृतीय, साहबगंज, बलवंतपुरवा, शास्त्रीनगर, महराजगंज, पटेलनगर पूर्वी, छेदीपुरवा, आवास विकास द्वितीय, आवास विकास प्रथम, जिगरगंज, दयानंदनगर, मालवीय नगर, राधाकुंड है। 

करनैलगंज नगर पालिका के आरक्षण की स्थिति
अनुसूचित जाति महिला : हनुुमानगंज, अनुसूचित जाति रविदासनगर,  पिछड़ा वर्ग महिला: सकरौरा पूर्वी, बजरंगनगर, पिछड़ा वर्ग : बालूगंज, नई बाजार, मौर्यनगर, सकरौरी पूर्वी पश्चिमी दक्षिणी भाग एक साथ, महिला :  सकरौरा पश्चिमी आंशिक, अंबेडकरनगर, गाडी बाजार पूर्वी उत्तरी, गाडी बाजार पूर्वी पश्चिमी, गाडी बाजार पूर्वी, सदर बाजार, अनारक्षित कुम्हरगढ़ी, सरफराजगंज पश्चिमी, पूर्वी, बालकरामपुरवा, सदर बाजार पूर्वी, सकरौरा पूर्वी पश्चिमी उत्तरी भाग, सरयू स्नान घाट, गुडाही बाजार, सकरौरा दक्षिणी पश्चिमी व भैरवनाथ पुरम है। 

कटरा बाजार नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति
अनुसूचित जाति महिला : अवस्थीपुरवा, अनुसूचित जाति के लिए नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला: नाई टोला, नई बाजार पिछड़ा वर्ग के लिए पिपरी, मझौवा, महिला: पाठक पुरवा, चरेरा, अनारक्षित बाबूपुर, शंकरपुरवा, वीरपुर डीहा, रस्तोगी टोला, दलाल टोला, रस्तोगी टोला द्वितीय, पठान टोला प्रथम, द्वितीय है। 

परसपुर नगर पंचायत  
अनूसूचित जाति महिला: आंटा दक्षिणी, अनुसूचित जाति के लिए नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला : मुरावन टोला पश्चिमी, नौशहरा दक्षिणी, पिछड़ा वर्ग : चमरटोलिया, राजपुर दक्षिणी, महिला: आंटा उत्तरी, नौशहरा उत्तरी, अनारक्षित राजपुर उत्तरी, नकईपुरवा, तालेपुरवा, राजाटोला पूर्वी, अंजही मोहल्ला, राजाटोला पश्चिमी, साईं तकिया, मिश्रन टोला है। 

मनकापुर नगर पंचायत 
अनूसूचित जाति महिला नहीं, अनूसूचित जाति के लिए नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला : गांधी नगर, पिछड़ा वर्ग के लिए संभाषनगर, महिला के लिए पटेलनगर, गायत्रीनगर, जवाहरनगर, अनारक्षित भगत सिंह नगर, शास्त्रीनगर, रफीनगर, राजेंद्रनगर, आजादनगर है। 

खरगूपुर नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति
अनूसूचित जाति महिला नहीं, अनूसूचित जाति के लिए नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पुरानी बाजार, पिछड़ा वर्ग के लिए दर्जी पश्चिमी, महिला के लिए कटहरिया दक्षिणी, उत्तरी, चिकवा बधिया, अनारक्षित लक्षमन नगर, ठाकुरगंज, दर्जीपूर्वी, रस्तोगी, पूरे हरवाहन है।

अमेठी : चारों नगर निकाय में 46 वार्ड आरक्षित

नगर निकाय चुनाव के लिए शासन ने बृहस्पतिवार देर शाम जिले की दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतों के कुल 72 वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। जिले के चारों निकायों में कुल 46 वार्ड आरक्षित श्रेणी में हैं। इस आरक्षण पर एक सप्ताह में आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन की ओर से अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।

शासन ने नगर निकाय के वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण की सूची बृहस्पतिवार देर शाम जारी कर दी। इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। पिछले दिनों जिले से भेजी गई प्रस्तावित आरक्षण सूची पर ही शासन ने मुहर लगा दी है। जारी अनंतिम वार्ड आरक्षण सूची में गौरीगंज व जायस नगर पालिका के 25-25 वार्डों के साथ ही नगर पंचायत अमेठी के 12 व मुसाफिरखाना के 10 वार्डों का आरक्षण जनसंख्या के हिसाब से तय किया गया है। 

चारों नगर निकायों में अनुसूचित जाति के लिए नौ व अनुसूचित जाति महिला के लिए सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए 11 व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए छह सीटें आरक्षित हैं। इस तरह महिलाओं को 13 सीटों पर आरक्षण का लाभ मिलेगा। शेष 26 सीटें अनारक्षित श्रेणी में हैं।

नगर पालिका गौरीगंज का वार्ड आरक्षण
अनुसूचित जाति - मिश्रौली, हरखपुर, बरना टीकर व श्री माधवनगर वार्ड
अनुसूचित जाति महिला - नंदा का पुरवा व खगा पाठक का पुरवा वार्ड
पिछड़ा वर्ग - पलिया, माधवपुर व चौक वार्ड
पिछड़ा वर्ग महिला - पचेहरी व नगरवा वार्ड
महिला - जीजीआईसी, सुभावतपुर, जयसिंह का पुरवा, विशुनदासपुर व हनुमान मंदिर तिराहा वार्ड
अनारक्षित - सरैया, असैदापुर, बतासा मंडी, रघ्घूपुर, बलीपुर खुर्दवा, तहसील एरिया, राजगढ़ व रेलवे स्टेशन वार्ड

नगर पालिका जायस का वार्ड आरक्षण
अनुसूचित जाति - मौलवी खुर्द, मसूदगाड़ा, कजियाना कला पश्चिमी व शेखाना उत्तरी वार्ड
अनुसूचित जाति महिला - मुंशीगंज, पूरे हकीम व नेवाज का पुरवा वार्ड
पिछड़ा वर्ग - मुशर्रफ नगर, कंचाना दक्षिणी, जेर मस्जिद पश्चिमी व चौधराना उत्तरी वार्ड
पिछड़ा वर्ग महिला - मौलवी कला व वहाबगंज वार्ड
महिला - चौधराना पश्चिमी, गोरियाना कला, गोरियाना पश्चिमी व ख्वाजगान उत्तरी वार्ड
अनारक्षित - कंचाना उत्तरी, सैदाना पश्चिमी, जेर मस्जिद पूर्वी, शेखाना दक्षिणी, कजियाना कला दक्षिणी, अल्ताफगंज, कजियाना कला व गढ़ी मीरा निहाल वार्ड

नगर पंचायत अमेठी का वार्ड आरक्षण
अनुसूचित जाति - कटरा राजा हिम्मत सिंह पश्चिमी वार्ड
अनुसूचित जाति महिला - कटरा राजा हिम्मत सिंह खास वार्ड
पिछड़ा वर्ग - सरवनपुर दक्षिण पश्चिमी भाग व रायपुर फुलवारी उत्तरी पूर्वी वार्ड
पिछड़ा वर्ग महिला - रायपुर फुलवारी दक्षिणी पूर्वी वार्ड
महिला - रायपुर फुलवारी दक्षिणी भाग व सरवनपुर मध्य भाग वार्ड
अनारक्षित - रायपुर फुलवारी उत्तरी भाग, सरवनपुर उत्तरी भाग, सरवनपुर खास व कटरा राजा हिम्मत सिंह, कटरा राजा हिम्मत सिंह उत्तरी भाग व सरवनपुर उत्तर पश्चिमी वार्ड

नगर पंचायत मुसाफिरखाना का वार्ड आरक्षण
अनुसूचित जाति - शून्य
अनुसूचित जाति महिला - सराय मोहल्ला वार्ड
पिछड़ा वर्ग - स्टेशन एरिया वार्ड
पिछड़ा वर्ग महिला - सगरा एरिया वार्ड
महिला - पूरे शिवा तिवारी व घोसियाना वार्ड
अनारक्षित - तहसील एरिया, गल्लामंडी, रामलीला मैदान, हनुमानगढ़ी व अब्दुल हसन वार्ड

सात दिन ली जाएंगी आपत्तियां
शासन की ओर से निकायों के वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची पर सात दिन तक आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद शासन की ओर से वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
- अजीत कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

अयोध्या नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

अयोध्या जिले के सभी आठ निकायों की प्रस्तावित आरक्षण सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। नगर निगम में कई ऐसे वार्ड हैं जो आरक्षण से बाहर रह गए। रामकोट, झारखंडी के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महाराणा प्रताप, अंजनीपुर जैसे वार्ड आरक्षण की श्रेणी में आ गए।

नगर पालिका रुदौली में भी कई वार्ड ऐसे हैं जो पहली बार आरक्षण श्रेणी में आ गए। सूची जारी होने के साथ ही हलचल शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा हलचल नगर निगम अयोध्या की सूची को लेकर है। जिले में नगर निगम अयोध्या सहित नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत मां कामाख्या, कुमारगंज, खिरौनी, भदरसा, बीकापुर और गोसाईगंज हैं।

नगर निगम में कुल 60 वार्ड हैं। इनमें से 25 वार्ड अनारक्षित की श्रेणी में हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए छह, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए छह, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 और महिला के लिए 10 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। 

नगर पालिका रुदौली में कुल 25 वार्ड हैं। इनके लिए भी वर्ग वार प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। अब इस प्रस्तावित आरक्षण सूची को लेकर सात दिन के भीतर जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए आपत्ति या सुझाव दिया जा सकता है।

नगर निगम अयोध्या आरक्षण सूची
अनारक्षित- अभिराम दास, आचार्य नरेंद्र देव, कर्पूरी ठाकुर, सावरकर नगर, पं. दीनदयाल नगर, संत रविदास नगर, सरदार भगत सिंह, अटल नगर, जनौरा, देवकाली, कबीर नगर, अशफाक उल्ला खां, अवधपुरी, कल्याण सिंह, राम मनोहर लोहिया, शहीद अब्दुल हमीद, जय प्रकाश नारायण, राम कोट, झारखंडी, लक्ष्मीसागर नगर, चंद्रशेखर नगर, अशोक सिंहल नगर, चंद्र गुप्त नगर, झूलेलाल नगर, स्वामी विवेकानंद। 
महिला- हनुमानकुंड, साकेतनगर, निषादराज नगर, महात्मा गांधी, विक्रमादित्य नगर, पाटेश्वरी नगर, लक्ष्मण घाट, अग्रसेन नगर, मणिराम दास छावनी, नानकपुरा,
पिछड़ा वर्ग- कृष्णानगर, परमहंस रामचंद्र दास, सीताकुंड, चित्रगुप्त नगर, हनुमतनगर, अश्वनीपुरम, अंबेडकरनगर, बड़ी देवकाली, मंगल पांडेय, सुभाषचंद्र बोस। 
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- महराणा प्रताप, वशिष्ठकुंड, सरदार पटेल नगर, दशरथ कुंड, अमानीगंज, शिवाजीनगर।  
अनुसूचित जाति महिला- पुरुषोत्तमनगर, झलकारी बाई, दर्शननगर।
अनुसूचित जाति- अवैद्यनाथ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चौधरी चरण सिंह, कौशलपुरी, शिवनगर, लालालाजपत राय नगर। 

नगर पालिका रूदौली
अनारक्षित-काशीपुर, बाबू कल्याण सिंह, मीराबाई, श्रीराम वार्ड, महर्षि वाल्मीकि, पुरुषोत्तम, मां देवकाली, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, वीर अब्दुल हमीद, हनुमान किला।
महिला-अवंती बाई लोधी, उदा देवी, डा. एपीजे अब्दुल कलाम, मख्दूम शाह, महाराज रुद्र मल, डा. राजेंद्र प्रसाद। 
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- संत रविदास नगर, अशफाक उल्ला खां। 
पिछड़ा वर्ग- स्वामी दयांनद सरस्वती, स्वामी ब्रह्मानंद, गुरुमहराजनंद, पं. दीनदयाल उपाध्याय। 
अनुसूचित जाति महिला-श्रीकृष्ण वार्ड। 
अनुसूचितजाति-गुलाबसिंह लोधी। 

नगर पंचायत-गोसाईगंज
अनारक्षित-कटरा दक्षिणी पूर्वी, कटरा उतरी, तेलियागढ़ दक्षिणी, कटरा पश्चिमी, कटरा मध्य उत्तरी, गोसाईगंज पश्चिमी। 
महिला-तेलियागढ़ पूर्वी, कटरा मध्य। 
पिछड़ावर्ग महिला-तेलियागढ़ उत्तरी
पिछड़ा वर्ग-कटरा दक्षिणी, गोसाईगंज दक्षिणी
अनुसूचित जाति महिला-गोसाईगंज उत्तरी

नगर पंचायत बीकापुर
अनारक्षित-नासिरपुर मूसी, रामपुर परेई, नंदरौली, तेंदुआमाफी द्वितीय, तेंदुआमापी चतुर्थ। 
महिला-बीकापुर, औहरपुर। 
पिछड़ा वर्ग महिला-बिलारीमाफी।
पिछड़ा वर्ग-तेंदुआमाफी प्रथम।
अनुसूचित जाति महिला-तेंदुआमाफी तृतीय। 
अनुसचित जाति-रसूलपुर मीरा। 

नगर पंचायत कुमारगंज
अनारक्षित-शिवनाथपुर पूर्वी, बवां, अमावाछीटन, रतापुर। 
महिला-कुमारगंज उत्तरी, शिवनाथपुर पश्चिमी, कुमारगंज बाजार पश्चिमी दक्षिणी। 
पिछड़ा वर्ग महिला-पूरे नेमाकापुरवा। 
पिछड़ावर्ग-बवां बाजार, कुमारगंज बाजार पूर्वी। 
अनुसूचित जाति महिला-पिठला। 
अनुसूचित जाति-पिठला मध्य, अकमा। 

नगर पंचायत मां कामाख्या
अनारक्षित-कामाख्या धाम, भरतपुर, श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, सैमसी, संत भीखादास नगर, हरिहरपुर।
महिला-मेधा ऋषिनगर, अटल नगर। 
पिछड़ा वर्ग महिला-जानकीनगर, कालिका नगर। 
पिछड़ा वर्ग-बिहारा, अटलनगर। 
अनुसूचितजाति महिला-संत रविदास नगर। 
अनुसूचितजाति-पं. दीन दयाल नगर, गणेशपुर।  

नगर पंचायत खिरौनी (सुचित्तागंज)
अनारक्षित-विशुनपुर सारा पूर्वी, पियरा, कटरौली, साल्हेपुर निमैचा दक्षिणी। 
महिला-खिरौनी पूर्वी। 
पिछड़ा वर्ग महिला-सुचित्तागंज पस्चिमी, कटरौली दक्षिणी। 
पिछड़ा वर्ग-कटरौली उत्तरी, सुचित्तागंज पूर्वी। 
अनुसूचित जाति महिला-बिसुहिया, सोहावल। 
अनुसूचित जाति-साल्हेपुर निमैचा उत्तरी, उचितपुर, खिरौनी पश्चिमी, विशुनपुर पश्चिमी। 

नगर पंचायत भदरसा
अनारक्षित-बेगम अख्तरी, चंद्र शेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, भरतकुंड, महात्मा गांधी, भदरसा बाजार, बेगम हजरत महल, वीर एकलब्य, डा. एपीजे अब्दुल कलाम। 
महिला-महाराणा प्रताप, पं. दीन दयाल उपाध्याय, अशफाक उल्ला खां। 
पिछडा वर्ग महिला-संत रैदास, सुभाषचंद्र बोस। 
पिछड़ा वर्ग-सरदार बल्लभ भाई पटेल, वीर अब्दुल हमीद। 
अनुसूचित जाति महिला-डा. भीमराव अंबेडकर। 
अनुसूति जाति-नंदी ग्राम।

बलरामपुर : शहर के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी

नगर निकायों के आरक्षण को लेकर लगाई जा रही अटकलों को बृहस्पतिवार की देररात विराम लग गया। पांच नगर निकायों के 96 वार्डों के लिए प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। सात दिनों में आपत्ति व सुझाव दिए जा सकेंगे। गैसड़ी को पहली बार नगर पंचायत बनाया गया है। हालांकि अन्य चार निकायों के प्रस्तावित आरक्षण सूची में पूर्व की स्थितियों में बदलाव के कारण कई को मायूसी हाथ लगी है।

बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अनारक्षित श्रेणी में अचलापुर नीलबाग, टेढ़ी बाजार, खलवा उत्तरी, बस स्टेशन, अस्पताल वार्ड पुुरैनिया, पूरब टोला पूर्वी, नई बाजार उत्तरी, सब्जी मंडी, पूरब टोला पश्चिमी, गदुरहवा उत्तरी व पुरानी बाजार को शामिल किया गया है। महिला में भगवतीगंज दक्षिणी, पहलवारा, गुदरहवा दक्षिणी, नौशहरा चिकनी, गोविंदबाग व बलुहा वार्ड को स्थान मिला है। पिछड़ा वर्ग में तुलसीपार्क, भगवतीगंज उत्तरी, नगर पालिका व नई बाजार दक्षिणी वार्ड को जगह मिली है। पिछड़ा वर्ग महिला में विशुनीपुर रिजर्व व अंधियारी बाग को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति में नई बस्ती तथा अनुसूचित जाति महिला में खलवा दक्षिणी वार्ड को शामिल किया गया है।

उतरौला नगर पालिका परिषद में अनारक्षित श्रेणी में गांधी नगर उत्तरी-पश्चिमी, गांधी नगर मध्य, सुभाषनगर मध्य-पूर्वी, आर्यनगर पूर्वी, गांधी नगर दक्षिणी, गांधी नगर दक्षिणी-पश्चिमी, सुभाषनगर पूर्वी, गांधीनगर पूर्वी, पटेलनगर उत्तरी-पूर्वी, सुभाषनगर उत्तरी-पश्चिमी, पटेलनगर पूर्वी-दक्षिणी व गांधी नगर पूर्वी-दक्षिणी को शामिल किया गया है। महिला में आर्यनगर मध्य, रफीनगर दक्षिणी, सुुभाषनगर दक्षिणी, रफीनगर पूर्वी-पश्चिमी, सुभाषनगर उत्तरी-पूर्वी, व रफीनगर पश्चिमी वार्ड को स्थान मिला है। पिछड़ा वर्ग में आर्यनगर उत्तरी, पटेलनगर दक्षिणी-पश्चिमी, रफीनगर उत्तरी व आर्यनगर उत्तरी-पश्चिमी वार्ड को जगह मिली है। पिछड़ा वर्ग महिला में पटेलनगर उत्तरी व आर्यनगर पूर्वी मध्य वार्ड को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति महिला में सुभाषनगर पश्चिमी वार्ड को शामिल किया गया है।

तुलसीपुर नगर पंचायत में अनारक्षित श्रेणी में नई बस्ती, हाजरीबाबू, हनुमानगढ़ी, मंडी समिति, पड़ाव, केनयूनियन, भवनियापुर व गुरुद्वारा को शामिल किया गया है। महिला में आनंद मार्ग स्कूल व शुगर मिल वार्ड को स्थान मिला है।  पिछड़ा वर्ग में पुरवा व छोटी मस्जिद वार्ड को जगह मिली है। 
पिछड़ा वर्ग महिला में तुरंतपुर व बालेंद्र प्रसाद तिवारी वार्ड को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति महिला में देवीपाटन वार्ड को शामिल किया गया है।

पचपेड़वा नगर पंचायत में अनारक्षित श्रेणी में बरगदही नया वार्ड, जगदीशपुर, जूड़ी कुइयां, सिसहनिया, छोटी-बड़ी मस्जिद, प्राइमरी पाठशाला, रमेश्वर लोहिया व मुनीर महतो वार्ड को शामिल किया गया है। महिला में बरगदवा सैफ उत्तरी, बरगदवा सैफ दक्षिणी व बरगदवा सैफ पूर्वी वार्ड को स्थान मिला है। 

पिछड़ा वर्ग में बरगदवा व लोकमान्य तिलक वार्ड को जगह मिली है। पिछड़ा वर्ग महिला में रामलीला मैदान व नई बाजार वार्ड को शामिल किया गया है।

अनुसूचित जाति महिला में बड़ा चौक वार्ड को शामिल किया गया है। गैसड़ी नगर पंचायत में अनारक्षित श्रेणी में डीहवा, साथी नरायनपुर, गुरुद्वारा, खरगौरा पश्चिमी, रेलवे स्टेशन, प्राइमरी पाठशाला व मझौली वार्ड को शामिल किया गया है। महिला में महुआ साथी डीहवा व बाईपास वार्ड को स्थान मिला है। पिछड़ा वर्ग में पटवारी राजा बाग व लठावर उत्तरी वार्ड को जगह मिली है। पिछड़ा वर्ग महिला में खरगौरा पूर्वी व लठावर दक्षिणी वार्ड को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति में पुरानी बस्ती तथा अनुसूचित जाति महिला में सुुगांव वार्ड को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;