फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Questions are being raised on the transfers in the stamp department, the transfers took place at such places which were not even selected as an option

UP News : स्टांप विभाग में हुए तबादलों पर उठ रहे सवाल, ऐसे स्थानों पर तबादले हुए जो विकल्प रूप में चुने ही नहीं गए थे

Fri, 08 Jul 2022 07:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jul 2022 07:55 AM IST
सार

उपनिबंधकों ने सीएम को पत्र भेजकर कहा है कि इन तबादलों में जमकर खेल हुआ है। चार उप निबंधकों राकेश गौतम, शीलभद्र चन्द्रा, रामसुन्दर यादव एवं अशोक कटारिया का प्रमोशन लंबित है। बावजूद इसके उनका तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन
UP News: Questions are being raised on the transfers in the stamp department, the transfers took place at such places which were not even selected as an option

विस्तार

स्टांप एवं निबंधन विभाग में हुए उपनिबंधकों के तबादलों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। कहा गया है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। ऐसे सभी तबादलों की जांच कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन


उपनिबंधकों ने सीएम को पत्र भेजकर कहा है कि इन तबादलों में जमकर खेल हुआ है। चार उप निबंधकों राकेश गौतम, शीलभद्र चन्द्रा, रामसुन्दर यादव एवं अशोक कटारिया का प्रमोशन लंबित है। बावजूद इसके उनका तबादला कर दिया गया। अब उनका प्रमोशन होगा तो फिर स्थानांतरण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा है कि  सत्येंद्र यादव का स्थानांतरण टांडा हुआ जो उनका विकल्प था ही नहीं।
विज्ञापन


प्रमोद सिह ने इसे चौथा विकल्प और ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने इसे दूसरा विकल्प भरा था उन लोगों को टांडा नहीं दिया गया। अभिषेक सिंह का स्थानांतरण मिर्जापुर किया गया।  वह आलापुर में पिछले 5  साल 7 माह से थे। इन्होंने मडियाहूं पहला विकल्प और कादीपुर दूसरा विकल्प भरा था। शिवेन्द्र सिंह का स्थानांतरण लखनऊ चतुर्थ में किया जो उनका विकल्प ही नहीं था।  जबकि जितेन्द्र यादव ने पहला विकल्प और राकेश चन्द्रा ने दूसरा विकल्प लखनऊ भरा था पर उन लोगों को यहां नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवनीश राय का तबादला गाजियाबाद द्वितीय किया जो उन्होंने विकल्प रूप में भरा ही नहीं था। इनका पहला विकल्प जलालपुर था जो संतराम वर्मा को दिया गया जिसे उन्होंने विकल्प के रूप में भरा ही नहीं था। मनोज  विश्वकर्मा ने इसे पांचवा विकल्प तथा  प्रमोद सिह ने भी इसे पांचवां विकल्प भरा था पर उन्हें यहां नहीं भेजा गया। ऐसे अन्य उदाहरण भी हैं।  राकेश मिश्रा का स्थानांतरण मडियाहूं  किया जो उनका विकल्प था ही नहीं। जबकि सत्येन्द्र यादव ने इसे चौथा विकल्प, सुनील सिह ने पहला विकल्प, प्रेम प्रकाश सिह ने तीसरा विकल्प और अभिषेक सिह ने पहला विकल्प भरा था पर उनमें से किसी को यहां नहीं भेजा गया। अवनीश राय का पांचवा विकल्प कासिमाबाद था जो आज भी खाली है।

पूर्व अधिकारी ने कराया खेल
सीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया गया है कि आईजी कैंप कार्यालय पर लिस्ट तैयार करते समय एक सेवानिवृत हो चुके विभाग के अधिकारी ने हाल अधिकारियों के साथ मिलकर मनमाने तरीके से काम कराया। ऐसे में इसकी जांच होनी बेहद जरूरी है। कई उप निबंधक ऐसे हैं जिन्हें लंबा समय होने के बावजूद नहीं हटाया गया जबकि उनसे कम समय वाले उन निबंधकों का तबादला कर दिया गया।

लिपिक को चार्ज देने की तैयारी
आरोप है कि घोसी मऊ में तैनात उप निबंधक सतेंद्र यादव का तो वहां से तबादला कर दिया गया पर वहां किसी को भी नहीं भेजा गया। प्रयास यह है कि सेटिंग कर वहां किसी लिपिक को ही प्रभारी बना दिया जाए।


पत्र केआधार पर तबादलों की पूरी जांच करा ली जाएगी। यदि वास्तव में कोई गड़बड़ी सामने आई तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई करेंगे। स्पष्ट रूप से कहा गया था कि तबादलों में किसी तरह की गड़बड़ी न हो - रविंद्र जायसवाल, मंत्री स्टांप एवं निबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed