फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Promotion of collection amines in state tax department soon, waiting for promotion for 10 years

UP News : राज्यकर विभाग में संग्रह अमीनों की प्रोन्नति जल्द, 10 साल से कर रहे थे पदोन्नति का इंतजार

Fri, 07 Oct 2022 12:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 12:50 PM IST
सार

राज्यकर मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में 18 जिलों के डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन एवं कर वसूली) से जिले में तैनात सभी संग्रह अमीनों के संबंधित अनुशासनात्मक कार्रवाई, प्रस्तावित दंड के अलावा सेवा के दौरान की गई विभागीय कार्रवाई आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
UP News : Promotion of collection amines in state tax department soon, waiting for promotion for 10 years
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यकर विभाग में 10 साल से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे संग्रह अमीनों को जल्द ही प्रोन्नति मिलेगी। सरकार की सहमति के बाद राज्यकर विभाग ने वर्ष 2011-12 से लेकर 2021-22 तक के पात्र सभी संग्रह अमीनों को संग्रह पर्यवेक्षक के पद पर प्रोन्नति देने की कवायद शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुख्यालय स्तर से प्रदेश भर में तैनात सभी संग्रह अमीनों की सेवा और 10 वर्षों की वार्षिक प्रविष्टियां दुरुस्त करते हुए रिपोर्ट मांगी गई है। राज्यकर मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में 18 जिलों के डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन एवं कर वसूली) से जिले में तैनात सभी संग्रह अमीनों के संबंधित अनुशासनात्मक कार्रवाई, प्रस्तावित दंड के अलावा सेवा के दौरान की गई विभागीय कार्रवाई आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है। सूत्रों का कहना है कि जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस महीने के अंत तक  प्रोन्नति दे दी जाएगी। बता दें, सेवा नियमावली में प्रमोशन देने से संबंधित प्रावधान में तकनीकी दिक्कत से संग्रह अमीनों का प्रमोशन अटका था। इसके खिलाफ राज्यकर कर्मचारियों ने कई बार आंदोलन भी किया। इसके बाद अब अमीनों को प्रमोशन देने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


इन जिलों के संग्रह अमीनों को मिलेगी प्रोन्नति
लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर  इटावा, गौतमबुद्धनगर, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर,  झांसी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed