{"_id":"62fd0d67fa62660078243699","slug":"up-news-prison-minister-said-by-video-conferencing-implement-the-new-jail-manual-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : कारागार मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा, नए जेल मैनुअल को तत्काल लागू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : कारागार मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा, नए जेल मैनुअल को तत्काल लागू करें
Wed, 17 Aug 2022 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:53 PM IST
सार
मंत्री बुधवार को कारागार मुख्यालय से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन
धर्मवीर प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने सभी जेल अधीक्षकों से योगी सरकार द्वारा तैयार किए गए नए जेल मैनुअल के प्रवाधानों को तत्काल जेलों में लागू करते हुए बंदियों को मैनुअल के तहत दी जाने वाली सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जेलों में जन्माष्टमी के मौके पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा है।
विज्ञापन
मंत्री बुधवार को कारागार मुख्यालय से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने ब्रिटिश काल के कानूनों वाले जेल मैनुअल के स्थान पर सरकार द्वारा नए जेल मैनुअल के प्रावधानों की चर्चा करते हुए जेल अधीक्षकों को उसी के मुताबिक बंदियों से व्यवहार करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कारागार मंत्री में हाल में ही संपन्न हुए रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर जेल में करीब 70 हजार महिलाओं द्वारा राखी बांधने की सराहना करते आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए जेल अधीक्षकों को बधाई भी दी। उन्होंने सभी जेल अधीक्षकों को कृष्ण जन्माष्टमी को बेहतर तरीके से मनाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कारागार मंत्री ने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी अर्थदंड का भुगतान न कर पाने की वह से जेलों में निरूद्ध कैदियों को रिहा कराने के लिए एनजीओ आदि मदद दिलाने का भी प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों की पैरवी करने वाला बाहर कोई नहीं है, उनके लिए जेल प्रशासन क्या कर सकता है, इस पर भी विचार मंथन करें। इस मौके पर महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार व आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।