फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Preparation for action on 154 EOs for negligence in revenue collection

UP News : राजस्व वसूली में लापरवाही पर 154 ईओ पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 07 Oct 2022 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

निकायों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्थिति जस की तस है। कई निकाय तो ऐसे हैं, जो कर्मचारियों को वेतन देने भर भी राजस्व की वसूली नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: Preparation for action on 154 EOs for negligence in revenue collection
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकायों की आय बढ़ाने की कवायद स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से परवान नहीं चढ़ पा रही है। ऐसे 154 नगर निकायों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 के निर्धारित लक्ष्य के 80 फीसदी से कम राजस्व वसूली की है। इससे इन निकायों में विकास कार्य प्रभावित होने के साथ ही कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी हो रही है। अब सरकार ऐसे सुस्त अधिशासी अधिकारियों (ईओ) पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, निकायों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्थिति जस की तस है। कई निकाय तो ऐसे हैं, जो कर्मचारियों को वेतन देने भर भी राजस्व की वसूली नहीं कर पा रहे हैं। कुछ नगर निगमों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर की स्थिति भी अच्छी नहीं है। स्थिति यह है कि कई निकाय नए स्रोत तलाशना तो दूर मौजूदा कर की भी वसूली नहीं कर रहे हैं। नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में कर एवं करेतर राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया था, लेकिन 154 निकाय कर वसूली करने में काफी पीछे रहे। इनमें ज्यादातर नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद शामिल हैं। इस आधार पर कम वसूली करने वाले निकायों के ईओ और राजस्व वसूली से संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed