फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Power purchase likely to be affected by low revenue

UP News : पावर कॉर्पोरेशन की मुश्किल में, कम राजस्व से बिजली खरीद प्रभावित होने की आशंका

Thu, 29 Sep 2022 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 07:23 AM IST
सार

UP News : कम राजस्व वसूली ने पावर कॉर्पोरेशन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हर महीने जितने की बिजली खरीदी जा रही है उतनी भी राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है। ऐसे में बिजली खरीद का भी संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
UP News : Power purchase likely to be affected by low revenue
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कम राजस्व वसूली ने पावर कॉर्पोरेशन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हर महीने जितने की बिजली खरीदी जा रही है उतनी भी राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है। ऐसे में बिजली खरीद का भी संकट खड़ा हो गया है। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में 1 से 10 अक्तूबर तक प्रत्येक उपकेंद्र पर राजस्व संग्रह अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों के लिए एक करोड़ तथा शहरी उपकेंद्रों के लिए दो करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया गया है। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने इसके आदेश जारी करते हुए अभियान में रुचि न लेने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, हर महीने राज्य और केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के बिजलीघरों तथा निजी उत्पादकों से 4,500-5,000 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी जाती है जबकि राजस्व औसतन 3,500-4,500 करोड़ रुपये ही वसूल हो पा रहा है। परिचालन एवं अनुरक्षण (ओएंडएम) तथा कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान को मिलाकर हर महीने आमदनी और खर्च में 1,500-2,000 करोड़ रुपये का अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उत्पादकों का भुगतान रोककर अन्य मदों का खर्च राजस्व से पूरा किया जाता था, लेकिन अब समय पर भुगतान की अनिवार्यता से वित्तीय संकट खड़ा हो रहा है। हालांकि जुलाई से फील्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों पर हर महीने कम से कम 5,000 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन अभी हालात जस के तस ही हैं।

पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बुधवार को सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर राजस्व वसूली का तय लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताते हुए चेताया है कि उत्पादकों को समय से भुगतान न होने पर आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी उपकेंद्रों में 1 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक राजस्व संग्रह अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वसूली पर जोर दिया है। 


ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के उपकेंद्रों के लिए राजस्व वसूली का लक्ष्य भी तय किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान उन उपभोक्ताओं से वसूली पर खास ध्यान दिया जाए जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया है। बिजली कंपनियों को अभियान की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed