{"_id":"6330fadb879caf7c995d1c49","slug":"up-news-pfi-activist-abdul-majid-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पीएफआई का सक्रिय कार्यकर्ता अब्दुल माजिद देर रात गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पीएफआई का सक्रिय कार्यकर्ता अब्दुल माजिद देर रात गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई नाम
Mon, 26 Sep 2022 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 06:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
पीएफआई के सक्रिय कार्यकर्ता अब्दुल माजिद को एसटीएफ ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एसटीएफ की पूछताछ में उसने कई सदस्यों के नाम उगले हैं, जिनकी कुंडली खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
एसटीएफ अधिकारी के मुताबिक अब्दुल माजिद काकोरी का रहने वाला है। उसे आतंक विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण एटीएस में गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह पीएफआई के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। एसटीएफ टीम को इसकी जानकारी मिली तो अब्दुल को विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एसटीएफ के इंस्पेक्टर ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन