{"_id":"603844ed38158619302b7c84","slug":"up-news-one-of-the-village-pond-to-be-named-after-meritorious-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में प्रतिभावान बेटियों के नाम पर होगा गांव का एक तालाब, पौधा रोपण की भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में प्रतिभावान बेटियों के नाम पर होगा गांव का एक तालाब, पौधा रोपण की भी तैयारी
Fri, 26 Feb 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:16 AM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति
- फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को ग्राम सभा में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिका के नाम से गांव के तालाब का नामकरण किया जाएगा। वहीं पात्र गरीब एवं असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टा का अभिलेख वितरित किए जाएंगे। राजस्व विभाग ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति के विशेष अभियान के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार के मुताबिक 26 फरवरी से 8 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 से 28 फरवरी तक ग्राम स्तर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन विषय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 1 से 3 मार्च तक ब्लॉक स्तर, 4-5 मार्च को तहसील स्तर और 6-7 मार्च को जिलास्तर पर गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पात्र गरीब व असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टा देने की कार्यवाही पूरी कर 8 मार्च चयनित महिला पट्टेदारों को पट्टा अभिलेख का वितरण किया जाएगा। तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 5 महिलाओं को 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। 8 मार्च को हर जिले में महिलाएं अपनी बेटियों के नाम से वृक्षारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम सभा में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब का नामकरण किया जाएगा। तालाब पर छात्रा के नाम का बोर्ड एक वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाएगा। तालाब का सौंदर्यीकरण मनरेगा के जरिये किया जाएगा।
वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारों, महिला सह खातेदारों को 8 मार्च को खतौनी की नकल का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला राजस्व कर्मियों को भी महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।