{"_id":"6511d989b1145c105400cf23","slug":"up-news-monitoring-of-pre-primary-play-schools-and-madrassas-will-also-start-department-gave-instructions-f-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : प्री-प्राइमरी, प्ले स्कूल व मदरसों की भी शुरू होगी निगरानी, विभाग ने डाटा फीडिंग के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : प्री-प्राइमरी, प्ले स्कूल व मदरसों की भी शुरू होगी निगरानी, विभाग ने डाटा फीडिंग के दिए निर्देश
Tue, 26 Sep 2023 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:34 AM IST
सार
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिया है कि सत्र 2023-24 में यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग का काम शुरू होना है।
विज्ञापन
विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में बेसिक शिक्षा में सुधार की तमाम कवायदों में अब प्री-प्राइमरी, प्ले स्कूल व मदरसों को भी शामिल किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग यू-डायस पोर्टल पर इनके डाटा को अपलोड करेगा और इनकी मॉनीटरिंग भी तेज करेगा। इसके लिए इनके डाटा का प्रबंधन के डाटा से मिलान व भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिया है कि सत्र 2023-24 में यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग का काम शुरू होना है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया को और बेहतर किए गए हैं, इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी पात्र शैक्षिक संस्थान यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत हो और उनका कोड आवंटित हो।
विज्ञापन
निदेशक ने इसके लिए विद्यालय प्रोफाइल में अंकित विवरण को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक संकुल पहले आवंटित विद्यालयों की सूची के विद्यालयों में संपर्क कर विद्यार्थियों का विवरण अपडेट करें। पिछले साल के डाटा में प्री-प्राइमरी, प्ले ग्रुप वाले विद्यालयों की सूचनाएं नहीं दर्ज की गईं। वहीं मदरसों के डाटा त्रुटिपूर्ण था। इसे इस सत्र में ठीक किया जाए।
विज्ञापन