फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Lekhpal recruitment result will come by February, exam was held on July 31 for 8085 posts

UP News : फरवरी तक आएगा लेखपाल भर्ती का परिणाम, 8085 पदों के लिए 31 जुलाई को हुई थी परीक्षा

Mon, 19 Dec 2022 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Dec 2022 09:13 PM IST
सार

राजस्व विभाग में 8085 पदों के लिए बीती 31 जुलाई को भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें 2.12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एक अगस्त को उत्तर कुंजी जारी कर उस पर 7 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। लेकिन उत्तर कुंजी पर आपत्ति जताते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

विज्ञापन
UP News: Lekhpal recruitment result will come by February, exam was held on July 31 for 8085 posts
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार है। भर्ती में आरक्षण और उत्तर कुंजी को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं के चलते उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  परिणाम जारी करने की कार्यवाही नहीं बढ़ा पा रहा है। आयोग का मानना है कि जनवरी में याचिका निस्तारित होने पर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक लेखपाल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


राजस्व विभाग में 8085 पदों के लिए बीती 31 जुलाई को भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें 2.12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एक अगस्त को उत्तर कुंजी जारी कर उस पर 7 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। लेकिन उत्तर कुंजी पर आपत्ति जताते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। सूत्रों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण निर्धारण को लेकर भी याचिका दायर की गई है। इससे आयोग ने अब तक अंतिम उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का कहना है कि आयोग ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल कर दिया है। जनवरी में याचिका का निस्तारण होने की उम्मीद है। इसके बाद परीक्षा का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। फरवरी तक परिणाम जारी होने की संभावना है। वहीं, अभ्यर्थी परिणाम जारी न होने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed