फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : IAS officer Renuka Kumar will return to UP

UP News : यूपी वापस आएंगी आईएएस अफसर रेणुका कुमार, शासन में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Fri, 29 Jul 2022 01:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Jul 2022 01:31 AM IST
सार

रेणुका पिछले साल जून में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थीं। भारत सरकार ने उन्हें यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। चर्चा यह भी है कि दुर्गाशंकर मिश्र के सेवानिवृत्त होेने के बाद उन्हें प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
UP News : IAS officer Renuka Kumar will return to UP
रेणुका कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय में सचिव रेणुका कुमार वापस यूपी आएंगी। उन्हें प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रेणुका पिछले साल जून में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थीं। भारत सरकार ने उन्हें यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


रेणुका कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भरोसेमंद अफसर माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से लौटने पर रेणुका कुमार को अपर मुख्य सचिव गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य या पीडब्ल्यूडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल 31 दिसंबर तक है।
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि दुर्गाशंकर मिश्र के सेवानिवृत्त होेने के बाद उन्हें प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले रेणुका कुमार बतौर अपर मुख्य सचिव राजस्व और बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। जिस तरह से रेणुका को तत्काल उनके मूल काडर यूपी के लिए कार्यमुक्त किया गया है उसे देखते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed