फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Congress on way to make one president and six working presidents in UP

Mission Election : यूपी में एक अध्यक्ष और छह कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है कांग्रेस, रायशुमारी जारी

Mon, 26 Sep 2022 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 03:45 AM IST
सार

UP News : कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक अध्यक्ष और छह कार्यकारी अध्यक्ष लाने की तैयारी में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी में विभिन्न स्तरों पर रायशुमारी चल रही है।

विज्ञापन
UP News : Congress on way to make one president and six working presidents in UP
demo pic... - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक अध्यक्ष और छह कार्यकारी अध्यक्ष लाने की तैयारी में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी में विभिन्न स्तरों पर रायशुमारी चल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस का संगठन कमोबेश शून्य की स्थिति में हैं। यही वजह है कि चुनावी राजनीति के लिहाज से पार्टी प्रदेश में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। इसे नए सिरे से खड़ा करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। हाईकमान प्रदेश कमेटी का गठन इस तरह से करना चाहता है ताकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह प्रभावी साबित हो। 
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर प्रदेश में किसी एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को अध्यक्ष बनाकर उसके साथ छह कार्यकारी अध्यक्ष लगाने की योजना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक कार्यकारी अध्यक्ष को तीन-तीन मंडलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो कार्यकारी अध्यक्ष अच्छा परिणाम देगा, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर जश्न मनाना प्रदेश के लोगों के जले पर नमक छिड़कने जैसा है। सिर्फ  प्रचार से विकास नहीं होता, उसके लिए इच्छाशक्ति की जरूरत होती है, जो भाजपा और सरकार के पास नहीं है।  कहा जनता ने दोबारा भरोसा जरूर जताया, लेकिन भाजपा सरकार उस भरोसे पर खरा उतरने में विफल साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed