फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Compensation will also be given on accident due to Nilgai and bull

UP News : नीलगाय और सांड से हादसे पर भी मिलेगा मुआवजा, जान जाने पर आश्रित को 4 लाख मदद की सिफारिश

Sat, 10 Sep 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 06:05 AM IST
सार

UP News : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारी समिति ने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। इसमें मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को चार लाख रुपये और घायल होने पर अलग-अलग स्थिति में 50 हजार से दो लाख रुपये तक के मुआवजे की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
UP News : Compensation will also be given on accident due to Nilgai and bull
नीलगाय - फोटो : Getty

विस्तार

प्रदेश में अब खेत या सड़क पर नीलगाय और सांड की टक्कर से घायल होने या मौत होने पर भी मुआवजा मिलेगा। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारी समिति ने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। 

विज्ञापन


इसमें मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को चार लाख रुपये और घायल होने पर अलग-अलग स्थिति में 50 हजार से दो लाख रुपये तक के मुआवजे की सिफारिश की गई है। गांवों से लेकर स्टेट हाइवे, नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर नीलगाय और सांडों से वाहनों की टक्कर में लोगों की मौत या घायल होने को देखते हुए यह सिफारिश की गई है। विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा सरकार के संज्ञान में आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed