फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Chairs of 32 tainted chairmen of Palika Parishad and Nagar Panchayat are in danger

UP News : पालिका परिषद और नगर पंचायत के 32 दागी अध्यक्षों की कुर्सी खतरे में, जांच में फंसे हैं कई

Fri, 29 Jul 2022 01:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Jul 2022 01:14 AM IST
सार

नगर विकास विभाग के पास 32 से अधिक निकाय के अध्यक्षों के खिलाफ  गंभीर शिकायतें हैं। इनमें सरकारी धन का बंदरबांट, परिजनों को ठेका और नौकरी दिलाना शामिल है। इससे जुड़े कुछ मामले सतर्कता, ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त के यहां से भी आए हैं।

विज्ञापन
UP News: Chairs of 32 tainted chairmen of Palika Parishad and Nagar Panchayat are in danger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चल रही धांधली व इसे बढ़ावा देने वाले अध्यक्षों की कार्यप्रणाली को लेकर शासन कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। लोकायुक्त, सतर्कता और ईओडब्ल्यू जैसी जांचों में आरोपों की पुष्टि होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग के पास 32 से अधिक निकाय के अध्यक्षों के खिलाफ  गंभीर शिकायतें हैं। इनमें सरकारी धन का बंदरबांट, परिजनों को ठेका और नौकरी दिलाना शामिल है। इससे जुड़े कुछ मामले सतर्कता, ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त के यहां से भी आए हैं। इनमें दोषी अध्यक्षों के खिलाफ  कार्रवाई की संस्तुति भी की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों उच्चस्तर पर हुई बैठक में निकाय अध्यक्षों की कार्यप्रणाली को लेकर हुई शिकायतों पर कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि अधिकतर मामलों में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि ऐसे निकाय अध्यक्षों के खिलाफ  नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed