{"_id":"64b82a6a36bed3e9b80bfee7","slug":"up-news-bjp-and-rajbhar-will-together-surround-the-opposition-in-the-lok-sabha-elections-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मिलकर घेरेंगे भाजपा-सुभासपा, निगम, आयोग, बोर्ड में मिल सकती है जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मिलकर घेरेंगे भाजपा-सुभासपा, निगम, आयोग, बोर्ड में मिल सकती है जगह
Thu, 20 Jul 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:06 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक राजभर ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ उनकी पार्टी के दफ्तर के लिए अलग से सरकारी आवास आवंटित कराने, उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी निगम, आयोग और बोर्ड में जगह दिलाने की मांग रखी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर सैद्धांतिक सहमति भी दी है।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार शाम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच शिष्टाचार मुलाकात के बीच आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बात हुई।
विज्ञापन
सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद चौधरी पहली बार ओमप्रकाश पार्क रोड स्थित आवास पर पहुंचे। चौधरी ने उन्हें एनडीए में शामिल होने पर बधाई दी। दोनों के बीच भाजपा-सुभासपा के संयुक्त राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। सुभासपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। कुछ जगह भूपेंद्र चौधरी भी सुभासपा के कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। दोनों के बीच जल्द ही बैठक कर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले कार्यक्रम तय करने पर भी बात हुई। भाजपा-सुभासपा पिछड़े वर्ग सहित अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों को मिलकर घेरेंगे। चौधरी ने ओमप्रकाश को पूर्वांचल में राजभर सहित पिछड़े वर्ग की अन्य जातियों को जोड़ने का टास्क सौंपा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक राजभर ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ उनकी पार्टी के दफ्तर के लिए अलग से सरकारी आवास आवंटित कराने, उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी निगम, आयोग और बोर्ड में जगह दिलाने की मांग रखी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर सैद्धांतिक सहमति भी दी है।
विज्ञापन