फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Ban on admission in 20 nursing colleges of the state, teachers were not as per standard

UP News : प्रदेश के 20 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, मानक के अनुसार नहीं थे शिक्षक

Wed, 13 Jul 2022 01:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 01:38 PM IST
सार

प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत सभी कॉलेजों को ऑनलाइन प्रपत्र भरने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
UP News: Ban on admission in 20 nursing colleges of the state, teachers were not as per standard
admission

विस्तार

प्रदेश के 20 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन कॉलेजों में शिक्षकों की कमी एवं अन्य मानक अधूरे मिले हैं। इसमें अमरोहा व मथुरा के तीन-तीन कॉलेज हैं। इस रोक से नर्सिंग की करीब 1500 सीटें कम हो गई हैं। प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की करीब 12 हजार और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की 2500 सीटें हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत सभी कॉलेजों को ऑनलाइन प्रपत्र भरने का निर्देश दिया गया था। इसमें कॉलेज की सभी व्यवस्थाओं से लेकर शिक्षकों की संख्या और उनसे जुड़े दस्तावेज अपलोड कराए गए। इसके बाद विभागीय टीम ने मूल्यांकन किया। इस दौरान 161 नर्सिंग कॉलेजों (डिप्लोमा कोर्स) में तय की गई सीटों की अपेक्षा शिक्षकों की संख्या 50 फीसदी कम मिली। 
विज्ञापन


यूपी राज्य चिकित्सा संकाय (यूपीएसएमएफ) की ओर से इन कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया, जिसमें 32 कॉलेजों ने जवाब नहीं दिया। इन कॉलेजों ने अनिवार्य की गई बायोमीट्रिक हाजिरी रिपोर्ट भी नहीं भेजी। इसके बाद ई-सत्यापन किया गया, जहां इन 32 केंद्रों पर वीडियो कॉल के माध्यम से हर शिक्षक की उनके पंजीकृत दस्तावेजों के साथ उनके आधार कार्ड का उपयोग करके पहचान की गई। इनमें गड़बड़ी वाले 20 केंद्रों को चिह्नित कर वर्ष 2022- 23 में प्रवेश पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 फीसदी मानक भी पूरा नहीं
ई-सत्यापन में पांच कॉलेजों ने हिस्सा नहीं लिया। इसी तरह छह कॉलेजों के खिलाफ  धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इन कॉलेजों ने गलत दस्तावेज दिए। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि नौ सत्यापित संकाय 40 फीसदी मानकों को भी पूरा नहीं किया। ऐसे में इन कॉलेजों में प्रवेश पर रोक के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। खास बात यह है कि मथुरा और अमरोहा जिले में तीन-तीन कॉलेजों में गड़बड़ी मिली है जबकि अन्य जिलों में कहीं दो तो कहीं एक कॉलेज में गड़बड़ी मिली है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में गड़बड़ियां दुरुस्त कराई जा रही हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार निर्धारित मानदंडों के गैर अनुपालन में किसी भी संस्था के प्रति कोई रियायत नहीं दिखाएगी। आने वाले समय में भी ऐसी सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
-आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा

इन कॉलेजों में नहीं होगा एडमिशन
जिला    कॉलेज का नाम
आगरा    देव एजुकेशन कॉलेज
अयोध्या    चिरंजीव नर्सिंग संस्थान
अयोध्या    झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस
आजमगढ़    अखिल भारतीय बाल देखभाल एवं शैक्षिक विकास समिति
आजमगढ़    श्री बाबा सदावरम पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज
बरेली    क्लारा स्वैन हॉस्पिटल
गौतमबुद्धनगर    एनआईएमटी अस्पताल
गोंडा    मां गायत्री इंस्टिट्यूट ऑफ़  नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस
हापुड़    उपकार स्कूल ऑफ  नर्सिंग
अमरोहा    भारतीय नर्सिंग कॉलेज
अमरोहा    गंगोत्री स्कूल ऑफ  नर्सिंग
अमरोहा    संजीवनी नर्सिंग कॉलेज
जौनपुर    राय केबी सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज
लखनऊ    कॅरिअर कॉलेज ऑफ  नर्सिंग
लखनऊ     मेयो मेडिकल सेंटर
मथुरा    लाइफ  लाइन स्कूल ऑफ  नर्सिंग
मथुरा    एसएम नर्सिंग कॉलेज
मथुरा    एसआरसी नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थान
प्रतापगढ़    रूमा इंस्टिट्यूट ऑफ़  मेडिकल साइंस
वाराणसी    डॉ. विजय कॉलेज ऑफ  नर्सिंग एंड मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed