फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: B.Tech youths can get a chance to become JE, government asks for report from PWD

UP News : बीटेक किए युवाओं को मिल सकता है जेई बनने का मौका, शासन ने पीडब्ल्यूडी से मांगी रिपोर्ट

Wed, 10 May 2023 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 May 2023 08:55 PM IST
सार

कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी ने जेई के करीब 900 पदों की भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा है। विभाग की मौजूदा नियमावली के अनुसार, जेई के पद पर इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक युवा ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP News: B.Tech youths can get a chance to become JE, government asks for report from PWD
Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पीडब्ल्यूडी में बीटेक किए युवाओं को भी अवर अभियंता (जेई) बनने का मौका मिल सकता है। इस बारे में शासन ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) में बीटेक किए युवाओं के जेई के पद पर भर्ती का नियम पहले से ही है।

विज्ञापन


कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी ने जेई के करीब 900 पदों की भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा है। विभाग की मौजूदा नियमावली के अनुसार, जेई के पद पर इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक युवा ही आवेदन कर सकते हैं। जबकि, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में डिप्लोमाधारक के साथ ही बीटेक किए युवाओं के लिए भी यह सुविधा है। इसके अलावा कोर्ट के अलग-अलग आदेश भी हैं, जिनमें बीटेक युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में बीटेक किए युवाओं का एक शिष्टमंडल ने शासन में मिलकर अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि डिप्लोमा न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए और उच्च योग्यता रखने वालों को आवेदन का मौका मिलना चाहिए। इस पर शासन ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से आख्या मांगी। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता, परिकल्प एवं नियोजन अरविंद कुमार जैन ने कहा कि पूरे प्रकरण में तथ्यात्मक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अंतिम निर्णय वहीं से होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed