{"_id":"6388d3df7f14e069d7389278","slug":"up-news-anil-sagar-becomes-secretary-in-industrial-development-department-four-ias-officers-retired","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अनिल सागर औद्योगिक विकास विभाग में सचिव बने, चार आईएएस अफसर सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अनिल सागर औद्योगिक विकास विभाग में सचिव बने, चार आईएएस अफसर सेवानिवृत्त
Thu, 01 Dec 2022 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:48 PM IST
सार
मंडी परिषद की अप निदेशक निधि श्रीवास्तव को विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनाती दी है। प्रदेश के चार आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के मद्देनजर औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना विभाग में दो अफसरों की तैनाती की है। प्रतीक्षारत चल रहे अनिल कुमार सागर को विभाग में सचिव तैनात किया है। मंडी परिषद की अप निदेशक निधि श्रीवास्तव को विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के चार आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वालों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात शालिनी प्रसाद, विशेष सचिव राजस्व के पद पर तैनात राधेश्याम मिश्रा, अपर मुख्य सचिव सिविल डिफेंस व राजनैतिक पेंशन राजन शुक्ला तथा ग्रेटर नोएडा में एसीईओ के पद पर तैनात दीप चंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन