फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Akhilesh Yadav said, BJP will get a crushing defeat in civic elections

UP News : अखिलेश यादव ने कहा, निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी करारी हार, ओमप्रकाश सिंह बने चुनाव प्रभारी

Thu, 20 Apr 2023 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Apr 2023 09:06 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि दिन दहाड़े अपराधिक घटनाएं हो रही है, पर दावा किया जाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीकठाक है। जनता भी जान गई है कि भाजपा को भ्रामक प्रचार करने में महारत हासिल है। राजधानी लखनऊ में ही जंगलराज के हालात है।

विज्ञापन
UP News: Akhilesh Yadav said, BJP will get a crushing defeat in civic elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त है और उनका प्रशासनतंत्र अपराधियों के आगे पस्त है। आम जनता निकाय चुनावों में ही भाजपा को करारा सबक सिखाकर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की पराजय की पटकथा लिख देगी।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि दिन दहाड़े अपराधिक घटनाएं हो रही है, पर दावा किया जाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीकठाक है। जनता भी जान गई है कि भाजपा को भ्रामक प्रचार करने में महारत हासिल है। राजधानी लखनऊ में ही जंगलराज के हालात है। कृष्णानगर में बदमाशों ने दिन दहाड़े पिस्तौल की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली। कैसरबाग इलाके में व्यापारी से 13 लाख रुपये की लूट हो गई। एक संविदा कर्मी ने नौकरी के नाम पर युवती से वसूली की और दुष्कर्म किया। पारा के बुद्धेश्वर मंदिर पर एक बुजुर्ग की सोने की माला बदमाशों ने लूट ली।
विज्ञापन


ये घटनाएं तो महज उदाहरण के लिए हैं। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। पुलिस ज्यादातर मामलों में पीड़िता की मदद के बजाय अपराधी तत्वों के ही पक्ष में दबाव बनाने का काम करती है। लचर विवेचना और अभियोजन में लापरवाही से तमाम अपराधी छूट जाते हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं। जनता इस सबसे ऊब चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा
समाजवादी पार्टी ने वाराणसी नगर निगम के महापौर एवं पार्षद चुनाव के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश सिंह को चुनाव प्रभारी नामित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा भदोही के विधायक जाहिद बेग को मिर्जापुर के छानबे विधानसभा उपचुनाव की संचालन समिति क प्रभारी नामित किया गया है। वहीं पार्टी अध्यक्ष ने एडवोकेट वीरेंद्र को गाजियाबाद का महानगर अध्यक्ष बनाया है।


इटावा चुनाव के लिए संचालन समिति गठित
पार्टी अध्यक्ष की स्वीकृति से नगर पालिका परिषद, इटावा के चुनाव के लिए दस सदस्यीय संचालन समिति का गठन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया है। समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व चेयरमैन पीसीएफ अंकुर यादव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व प्राचार्य अजन्ट सिंह, विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बृजमोहन राजपूत, चंदन पाल व इदरीश अंसारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed