{"_id":"653e0c4461ab784e360863a6","slug":"up-news-after-bomb-blasts-in-convention-center-in-kerala-high-alert-in-up-guidelines-issued-to-police-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: केरल में बम धमाकों के बाद यूपी में हाईअलर्ट, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और केरल पुलिस से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: केरल में बम धमाकों के बाद यूपी में हाईअलर्ट, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और केरल पुलिस से साधा संपर्क
Sun, 29 Oct 2023 03:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Oct 2023 03:12 PM IST
सार
Kerala Convention Centre Blast : केरल में कन्वेंशन सेंटर में बम धमाकों के बाद यूपी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। यूपी पुलिस को इस्राइल-फलस्तीन से जुड़े हर विरोध प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केरल के एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में बम धमाकों के बाद यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी एटीएस और समस्त जिलों की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ संदिग्धों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इस्राइल-फलस्तीन से जुड़े हर विरोध प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस्राइल-हमास युद्ध के दृष्टिगत पहले भी अलर्ट किया गया था। केरल की हालिया घटना के बारे में जानकारी जुटाई जाए रही है। एहतियात के तौर पर इस्राइल और फलस्तीन के समर्थन को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इनमें मौजूद लोगों के साथ-साथ वर्चुअली जुड़ने वालों की भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। यूपी पुलिस केरल पुलिस और अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है। प्रदेश में केरल के कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में पीएफआई, सीएफआई, वहदत ए इस्लामी आदि संगठनों से जुड़े तमाम संदिग्ध लोग जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। हाल ही में एनआईए ने लखनऊ, भदोही, संतकबीरनगर, बलिया समेत सात जिलों में इन संगठनों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस बारे में यूपी एटीएस से भी गोपनीय सूचनाएं साझा की गई हैं।
विज्ञापन