{"_id":"685e04a9b50836b0a70cfa8f","slug":"up-news-23-state-forest-service-officers-transferred-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, देखें- किसे, कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, देखें- किसे, कहां मिली तैनाती
Fri, 27 Jun 2025 08:10 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Jun 2025 08:10 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। देखें- किसे कहां मिली तैनाती?
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। संजय कुमार मल्ल को प्रभारी डीएफओ मैनपुरी, चंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डीएफओ औरैया, राजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ फर्रुखाबाद, विनीता सिंह को प्रभारी डीएफओ अमरोहा, संजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ कासगंज, अमरकांत शुक्ला को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, तौफीक अहमद को उत्तर प्रदेश वन निगम, आशुतोष पांडे को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह प्रदीप कुमार वर्मा को प्रभारी डीएफओ बदायूं, अमित सिंह को प्रभारी डीएफओ सुल्तानपुर, उमेश तिवारी को प्रभारी डीएफओ अंबेडकरनगर, दिलीप कुमार तिवारी को प्रभारी डीएफओ ओबरा, मानेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ फिरोजाबाद, हरिकेश नारायण यादव को प्रभारी डीएफओ संतकबीरनगर, राकेश कुमार को प्रभारी डीएफओ मिर्जापुर, प्रोमिला को प्रभारी डीएफओ जौनपुर, प्रीति यादव को प्रभारी डीएफओ संभल, अर्शी मलिक को प्रभारी डीएफओ हापुड़, शिरीन को प्रभारी डीएफओ बस्ती नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
हरेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ बुलंदशहर, राकेश चंद्र यादव को प्रभारी डीएफओ हाथरस, कमल कुमार को प्रभारी डीएफओ रेनुकूट और विनोद कुमार को प्रभारी डीएफओ शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है। हालांकि, चंद्र प्रताप सिंह का आदेश 1 जुलाई, विनीता सिंह का आदेश 1 अगस्त, राकेश कुमार का आदेश 1 जुलाई, हरेंद्र सिंह का आदेश 1 अगस्त से प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन