फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 2.75 lakh crore investment proposal in Delhi road show

Road Show : यूपी में ईवी का पहला प्लांट लगाएगी यूके की कंपनी, दिल्ली में मिले 2.75 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Sat, 14 Jan 2023 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 06:07 AM IST
सार

यूके के कॉसिस ग्रुप ने 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर प्रदेश में पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट और ईवी टेक पार्क स्थापित करेगी। एनटीपीसी की ओर से चार नए प्रोजेक्ट पर 42 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: 2.75 lakh crore investment proposal in Delhi road show
दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मिले करोड़ों के निवेश प्रस्ताव... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में निवेश आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में हुए योगी सरकार के रोड शो में 2.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यूके के कॉसिस ग्रुप ने 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर प्रदेश में पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट और ईवी टेक पार्क स्थापित करेगी। एनटीपीसी की ओर से चार नए प्रोजेक्ट पर 42 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में सरकार की टीम ने दिल्ली में रोड शो किया। यूके के कॉसिस ग्रुप ने 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर कर ईवी टेक पार्क और ईवी निर्माण प्लांट का निर्माण करने के लिए एमओयू किया है। कंपनी का दावा है कि इससे करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में इकाई लगाने के लिए आरईसी लिमिटेड ने 65,350 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिया है। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल ग्रेटर नोएडा में बायोटेक पार्क और 300 बेड के हास्पिटल निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया।  यशोदा मेडिसिटी ने गाजियाबाद में 800 करोड़ रुपये के निवेश से 1200 बेड की क्षमता वाला नया हाईटेक अस्पताल बनाने पर औपचारिक सहमति दी। एनटीपीसी लिमिटेड, आनंदा डेयरी, जेबीएम ग्रुप ने  साथ भी  निवेश समझौतों का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कुल सवा लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू भी साइन हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सितारा होटल द ओबराय में आयोजित कार्यक्रम में देश और विदेश के दिग्गज उद्योगपति शामिल हुए। ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगपतियों ने करीब सवा लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश उद्योगपतियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को समिट के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम को भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत. यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, औद्योगिक विकास विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed