{"_id":"631ba3f076b8b9534530419c","slug":"up-news-14-50-lakh-diyas-will-be-lit-on-deepotsav-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepotsav in Ayodhya : अयोध्या में दीपोत्सव पर जलेंगे 14.50 लाख दीये, बनाएंगे नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepotsav in Ayodhya : अयोध्या में दीपोत्सव पर जलेंगे 14.50 लाख दीये, बनाएंगे नया रिकॉर्ड
Sat, 10 Sep 2022 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:07 AM IST
सार
Deepotsav in Ayodhya : पिछले साल यहां 9.41 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने 11.32 लाख दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। अब यूपी का पर्यटन व संस्कृति विभाग इसी रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या में दीपोत्सव file pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में 14.50 लाख दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनाएगा जाएगा। पिछले साल यहां 9.41 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने 11.32 लाख दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अब यूपी का पर्यटन व संस्कृति विभाग इसी रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रहा है। विभागीय मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दीपोत्सव पर पिछले साल की तरह इस बार भी पर्यटन विभाग द्वारा रामायण पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
राम की पैड़ी पर पहली बार भव्य ड्रोन शो होगा, इसमें 500 ड्रोन शामिल होंगे। वहीं 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर-शो इस बार भी होगा। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में अयोध्या में विभिन्न मंदिरों, स्मारकों, घाटों और मुख्य मार्गों आदि की सजावट का प्रस्ताव है। इसके अलावा गत वर्ष की भांति इस बार भी भव्य ग्रीन फायर क्रैकर शो करने की योजना है।
विज्ञापन