फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New state president of UP BJP will be elected tomorrow, list of 464 voters released; these have been give

यूपी: कल चुना जाएगा यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, 464 मतदाताओं की सूची जारी; इन्हें मिली जिम्मेदारी

Sat, 13 Dec 2025 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Dec 2025 08:08 AM IST
सार

UP BJP President: यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 14 दिसंबर को होगी। इसके लिए 464 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP: New state president of UP BJP will be elected tomorrow, list of 464 voters released; these have been give
यूपी भाजपा अध्यक्ष का चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 464 मतदाता शामिल हैं। इनमें 5 सांसद, 26 एमएलए, आठ एमएलसी व 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिला अध्यक्ष हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की देखरेख में शनिवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा रविवार को होगी।

विज्ञापन


प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार 13 दिसंबर को नामांकन पत्र दोपहर दो से तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित है।
विज्ञापन


यह पूरा कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। रविवार को चुनाव डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डा. आंबेडकर सभागार में होगा। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

इनको सौंपी गई जिम्मेदारी

UP: New state president of UP BJP will be elected tomorrow, list of 464 voters released; these have been give
यूपी भाजपा अध्यक्ष का चुुनाव। - फोटो : amar ujala

चुनाव संपन्न कराने के लिए दोनों उप मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को नामांकन की व्यवस्था केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश महामंत्री संजय राय संभालेंगे। रविवार को मतदान कराने की जिम्मेदारी ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को दी गई है। रविवार को केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों समेत करीब 3500 पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed