फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New link expressway will connect Agra-Lucknow and Purvanchal Expressway

UP:आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे, कुंभ से पहले पूरा होगा गंगा एक्सप्रेसवे

Sat, 18 Nov 2023 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 Nov 2023 06:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के एक लिंक एक्सप्रेस-वे की जरूरत है। इस एक परियोजना से सभी एक्सप्रेस-वे आपस मे जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
UP: New link expressway will connect Agra-Lucknow and Purvanchal Expressway
निर्माणधीन एक्सप्रेस वे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस-वे की समीक्षा करते हुए प्रदेश में दो नए एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने फर्रूखाबाद को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में साढ़े छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में को एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में नई पहचान मिली है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे, बलिया लिंक और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की राइडिंग क्वालिटी और बेहतर करने के लिए जारी अनुरक्षण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के एक लिंक एक्सप्रेस-वे की जरूरत है। इस एक परियोजना से सभी एक्सप्रेस-वे आपस मे जुड़ जाएंगे। लगभग 60 किलोमीटर के इस लिंक एक्सप्रेस-वे के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर एक्सप्रेस-वे के रूप में विकसित करने की गति तेज करने के लिए कहा। इसी तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उत्तरी स्लोप पर पौधारोपण और दक्षिणी स्लोप पर सौर ऊर्जा प्रकल्पों को विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट जारी हो चुका है। प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार 4 लेन (6 लेन तक विस्तारणीय) चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 14 किमी का होगा। इसके लिए विकासकर्ता का चयन जल्द करने के निर्देश दिए। पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर के विकास की प्रक्रिया तेज करने के लिए कहा। गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे 11, बुंदेलखंड में 6, आगरा-लखनऊ में 5, पूर्वांचल में 6 और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में 2 औद्योगिक गलियारे विकसित किये जायेंगे।


मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे हर हाल में दिसंबर 2024 तक आम जनता के लिए खोलने का निर्देश दिए। ताकि प्रयागराज कुंभ 2025 में देश-दुनिया के श्रद्धालु गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा का लाभ उठा सकें। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि गोरखपुर, संतकबीर नगर आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर के लिए यह शानदार कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत घाघरा नदी पर महत्वपूर्ण पुल बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed