{"_id":"677676c72235789b740bcf66","slug":"up-new-dios-appointed-in-banda-and-kushi-nagar-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुशीनगर और बांदा में नए डीआईओएस की तैनाती, शिक्षा अधिकारियों को मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुशीनगर और बांदा में नए डीआईओएस की तैनाती, शिक्षा अधिकारियों को मिली पदोन्नति
Thu, 02 Jan 2025 08:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:02 PM IST
सार
यूपी में कुशीनगर व बांदा में नए डीआईओएस की तैनाती की गई है। वहीं, कई अफसरों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विज्ञापन
शासन ने कुशीनगर और बांदा में नए जिला विद्यालय निरीक्षक की तैनाती की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार पदोन्नति पाने वाले बीएसए महराजगंज श्रवण कुमार को डीआईओएस कुशीनगर व बहराइच डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश कुमार को बांदा का डीआईओएस बनाया गया है।
इसी तरह समूह क श्रेणी के डीआईओएस व समकक्ष स्तर के अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक व समकक्ष स्तर पर पदोन्नति दी गई है। इसमें विजयपाल सिंह, संतोष कुमार मिश्र, मुन्ने अली, विमलेश विजयश्री शामिल हैं। इसी क्रम में समूह क के अधिकारी रवींद्र सिंह व मनोज कुमार अहिरवार को नोशनल पदोन्नति भी दी गई है।
विज्ञापन