{"_id":"b62d2bc520aff7a8f12d6c43ee692d20","slug":"up-needs-help-from-neighbor-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा रोकने को पड़ोसी राज्यों से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा रोकने को पड़ोसी राज्यों से मांगी मदद
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 कोसी परिक्रमा पर कारगर रोक के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को अयोध्या और आसपास के जिलों में सुरक्षा बलों की संख्या और बढ़ा दी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्यों से खुफिया सूचनाएं उसे भी साझा किए जाने का आग्रह किया है। अयोध्या समेत संबंधित जिलों की सीमाओं पर सख्ती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बगैर चेकिंग के वाहनों को आगे नहीं जाने दियाजा रहा है। यात्रा निकालने की कोशिश पर गिरफ्तारी के आदेश हैं। इसके लिए प्रशासन ने फैजाबाद समेत आसपास के छह जिलों में 38 अस्थायी जेल बनाए हैं।
विज्ञापन
सरकारी तैयारियों के बारे में आईजी कानून-व्यवस्था राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्र से आरएएफ की दस कंपनियां मिली हैं, जिनमें से तीन फैजाबाद और एक-एक कंपनी बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, बहराइच और अंबेडकरनगर में तैनात की गई है।
एक कंपनी आरएएफ डीजी के पास रिजर्व में तथा एक कंपनी डीआईजी फैजाबाद के पास रिजर्व में रखी गई है। आईजी ने कहा कि फैजाबाद को फिर से अतिरिक्त बल दिया गया है।
इस बार आईजी लखनऊ ने अपने रिजर्व में से तीन एएसपी, दस डीएसपी, 55 इंस्पेक्टर, 115 सब इंस्पेक्टर और नौ सौ कांस्टेबल के साथ ही महिला सिपाही व दारोगा आवंटित किए हैं।
इसके अलावा फैजाबाद के एसएसपी की मांग पर डीजीपी मुख्यालय से 75 दारोगा व चार सौ सिपाही और दिए गए हैं। राज्य सरकार ने पड़ोसी राज्यों से भी मदद मांगी है।
यह मदद ‘इंटेलीजेंस शेयरिंग’ को लेकर मांगी गई है। पड़ोसी राज्यों से कहा गया है कि संतों या किसी संगठन के 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए यूपी आने की जानकारी मिलने पर जरूर बताया जाए।
सीमाएं सील
आईजी ने कहा कि राज्य सरकार की तैयारियां पूरी हैं और सीमाओं पर चेकिंग तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीमाओं को सील किए जाने का मतलब यह नहीं है कि सभी का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बकौल आईजी श्रद्धालुओं व आम लोगों को कहीं भी आने-जाने की पूरी छूट रहेगी। सिर्फ संतों या परिक्रमा से जुड़े लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी की जाएगी।
इसके लिए फैजाबाद में दस, बाराबंकी में 12, बहराइच में छह, गोंडा में तीन, बस्ती में दो और अंबेडकरनगर में पांच भवन चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें अस्थायी जेल बनाया गया है।
खुफिया विभाग से मांगी रिपोर्ट
इसके अलावा सरकार ने खुफिया विभाग को कहा है कि वह इस बात का आकलन करे कि 84 कोसी परिक्रमा में कितने लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
किन जिलों से कितने लोगों के फैजाबाद की सीमा में घुसने की कोशिश की जा सकती है। रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से सुरक्षा प्रबंध चौकस किए जा सकते हैं। आईजी ने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।