फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: NDA cadet Antariksh's parents say their son didn't commit suicide, CCTV footage not being provided

UP: NDA कैडेट अंतरिक्ष के माता-पिता बोले- बेटे ने नहीं की आत्महत्या, सीसीटीवी नहीं दी जा रही, थम नहीं रहे आंसू

Mon, 13 Oct 2025 03:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Oct 2025 03:16 PM IST
सार

अंतरिक्ष सिंह के परिजनों का कहना है कि उनसे सच्चाई छिपाई जा रही है। अधिकारी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं दिखा रहे हैं। परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
UP: NDA cadet Antariksh's parents say their son didn't commit suicide, CCTV footage not being provided
अंतरिक्ष की मां और पिता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के एयरफोर्स कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह के पार्थिव शरीर का रविवार शाम को सुमेरपुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। परिवार शोक में डूबा है। परिजनों ने अंतरिक्ष की मौत को आत्महत्या न मानते हुए आरोप लगाया कि सेना के अधिकारियों द्वारा पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है, उन्हें सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तक नहीं दिखाई गई।

विज्ञापन


माता-पिता और भाई का कहना है कि अंतरिक्ष रात 10:30 बजे तक बिल्कुल सामान्य था, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगा ली। अंतरिक्ष के पिता रवि प्रताप सिंह, जो असम के गुवाहाटी में सूबेदार पद पर तैनात हैं, ने बेटे को मुखाग्नि दी है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह करीब 7 बजे एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन आया और उन्होंने पूछा कि अंतरिक्ष से आखिरी बार कब बात हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के पांच एनकाउंटर की कहानी: लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी, उन्नाव में चेन स्नेचरों को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, बाकी सरकार पर छोड़ दीजिए... CRPF जवान की समस्या सुनकर बोले सीएम योगी


पिता ने बताया कि उन्होंने सामान्य बातचीत समझते हुए बताया कि तीन-चार दिन पहले बेटे से बात हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद अधिकारी ने उन्हें बेटे की मौत की सूचना दी। इस पर ऐसा लगा जैसे पैरों तले जमीन खिसक गई हो। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष ने पहले बताया था कि उसे एक सीनियर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

गुवाहाटी से पुणे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंतरिक्ष का कमरा सील था, जिसे खोलकर दिखाया गया। कमरे की छत इतनी ऊंची थी कि वह अकेले फंदा नहीं बांध सकता, पिता ने कहा। उन्होंने बार-बार अनुरोध किया, परंतु सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई गई।

मां सीमा बोलीं- बेटे को जबरन पानी पिलाकर करवाते थे उल्टी

अंतरिक्ष की मां सीमा सिंह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बहुत होनहार और अनुशासित था। उन्होंने बताया कि मैं 13 दिन पहले ही पुणे गई थी, वह बिल्कुल ठीक था। उसने बताया था कि सीनियर उसे प्रताड़ित करते हैं, जबरन 4 जग पानी पिलाकर उल्टी करवाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बात की शिकायत सेवा अधिकारियों से की थी, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।

मां का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद पुलिस ने मनमाने तरीके से बयान लिखवाकर उन पर हस्ताक्षर कराए, जिसमें यह लिखा गया कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

छोटे भाई ने भी उठाए सवाल, कहा- ऐसा नहीं हो सकता

अंतरिक्ष का छोटा भाई अभिनव, जो सैनिक स्कूल लखनऊ में कक्षा 7 का छात्र है, ने भी सवाल उठाया कि भैया जिस कमरे में थे, उसकी छत बहुत ऊंची थी। उन्हें फंदा लगाना नहीं आता था। जरूर कुछ न कुछ सच्चाई छिपाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed